Asian Champions Trophy Final 2023: भारत की हॉकी टीम ने शनिवार को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का खिताब जीत लिया। चेन्नई के राधाकृष्णन स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने मलेशिया को 4-3 से शिकस्त दी। इसी के साथ टीम इंडिया चौथी बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई।
हॉकी इंडिया ने किया बड़ा ऐलान
भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद हॉकी इंडिया ने बड़ा ऐलान किया। हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए नकद इनाम की घोषणा की। Hockey India के ट्वीट के अनुसार, प्रत्येक खिलाड़ी के लिए 3,00,000 रुपये और प्रत्येक सहायक कर्मचारी के लिए 1,50,000 रुपये दिए जाएंगे। बता दें कि मैच विनर खिलाड़ियों को महज 200 डॉलर दिए जाने पर सवाल उठ रहे थे। इसे लेकर ट्विटर पर बहस छिड़ गई थी।
टीम इंडिया ने की धमाकेदार वापसी
खास बात यह है कि फाइनल मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने एक समय 1-3 से पीछे चल रही थी, लेकिन इसके बाद तीसरे क्वार्टर में एक मिनट के अंदर दो गोल दाग टीम इंडिया ने धमाकेदार वापसी की। इसके बाद भारतीय टीम ने चौथे क्वार्टर में चौथा गोल दाग 4-3 से मैच जीत लिया।
फाइनल में भारतीय टीम के लिए जुगराज सिंह, कप्तान हरमनप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह और आकाशदीप सिंह ने गोल किए। भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। सिर्फ एक मैच ड्रॉ रहा था। इस जीत के बाद भारतीय टीम पाकिस्तान के तीन खिताबों से ज्यादा चार टाइटल जीतने वाली टीम बन गई है।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
87 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
220 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
323 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
345 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
381 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
394 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
413 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
413 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
420 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines