नई दिल्ली: पाकिस्तान में क्रिकेट और क्रिकेटर्स को काफी पसंद किया जाता है। लेकिन कई बार फैंस और पाकिस्तान क्रिकेटर के बीच मारपीट की घटना घटी है। एक बार फिर से इंटरनेशनल प्लेयर ने दर्शकों के साथ झगड़ा किया। मारपीट ऐसा हुआ कि वहां मौजूद लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा। ये खिलाड़ी और कोई नहीं, बल्कि पाकिस्तानी टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज हसन अली हैं।
हसन अली की मार कुटाई
पाकिस्तानी टीम से हसन अली बाहर चल रहे हैं और वो लोकर क्रिकेट खेल रहे हैं। उनका एक वीडियो सामने आया जिसे देख पाकिस्तान क्रिकेट का सर शर्म में झुक जाएगा। क्रिकेट पाकिस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हसन अली हाल ही में पंजाब के आरिफवाला में एक लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने पहुंचे हुए थे। मैच में वो बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे। इस दौरान दर्शक उनपर टिप्पणी कर रहे थे।
https://twitter.com/acharomattuba/status/1599113164762644480?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1599113685472972800%7Ctwgr%5E4d1ecb7306271e328e449a504f78f1112aafdbc5%7Ctwcon%5Es2_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Fsports%2Fcricket-news%2Fvideo-hasan-ali-fight-with-fans-local-match-in-pakistan-fast-bowler-loses-cool-au84-1593241.html
https://twitter.com/michaelscottfc/status/1599106825059676161?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1599106825059676161%7Ctwgr%5E4d1ecb7306271e328e449a504f78f1112aafdbc5%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Fsports%2Fcricket-news%2Fvideo-hasan-ali-fight-with-fans-local-match-in-pakistan-fast-bowler-loses-cool-au84-1593241.html
कुछ फैंस हसन अली पर टी20 वर्ल्ड कप में उनके कैच को लेकर तंज कस रहे थे। उन्होंने पिछले साल वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अहम मौके पर कैच छोड़ दिया था। फैंस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छूटे कैच की उन्हें याद दिलाने लगे और बोलने लगे कि कैच पकड़ लो। फिर क्या था हसन अली गुस्से में लाल हो गए और दर्शक दिर्घा में घुसकर लड़ाई शुरू कर दी। अली तेजी से दौड़कर गए और मारपीट करने लगे।
टीम से बाहर चल रहे हैं अली
हालांकि पाकिस्तान के फैंस हसन अली का साथ दे रहे हैं। घटिया कमेंट करने वाले दर्शकों को फटकार लगा रहे हैं। हसन अली टीम से बाहर चल रहे हैं। टी20 विश्व कप में भी वह पाक टीम का हिस्सा नहीं थे, जबकि इंग्लैंड के साथ चल रही टेस्ट सीरीज के स्क्वॉड में भी वो नहीं हैं।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
85 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
218 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
321 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
380 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
392 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
411 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
411 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
418 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines