India vs England Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 25 जनवरी से होगा। सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए ये टेस्ट सीरीज काफी अहम है। इस सीरीज से पहले इंग्लैंड टीम को एक बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड टीम के धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने हैरी ब्रूक के बाहर होने की जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार कुछ पर्सनल कारणों के चलते हैरी ब्रूक भारत का दौरा नहीं कर पाएंगे। हैरी ब्रूक का टीम से बाहर हो जाना इंग्लैंड के लिए काफी बड़ा झटका माना जा रहा है।
हैरी ब्रूक की जगह किसको मिलेगा मौका
हैरी ब्रूक के टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद अब बड़ा सवाल ये है कि अब उनकी इंग्लैंड टीम में किसको मौका मिलेगा। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि हैरी ब्रूक पर्सनल कारणों के चलते भारत का दौरा नहीं कर पाएंगे। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड आने वाले दिनों में उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा करेगा। ब्रूक की कमी इंग्लैंड टीम को काफी ज्यादा खलने वाली है अगले दो महीने टीम को भारत में गुजारने है। जहां दोनों टीमों के 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। अब हैरी ब्रूक के बिना इंग्लैंड टीम को भारत का सामना करना पड़ेगा।
हैरी ब्रूक का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड के लिए अभी तक 12 टेस्ट, 15 वनडे और 29 टी20 मैच खेले हैं। 12 टेस्ट मैचों में हैरी ब्रूक ने बल्लेबाजी करते हुए 1181 रन बनाए है। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 186 रनों का रहा है।
इसके अलावा 15 वनडे मैचों में हैरी के नाम 407 रन दर्ज हैं। वहीं टी20 के 29 मैचों में हैरी ब्रूक ने 544 रन बनाए है। इसके अलावा आईपीएल में भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए हैरी ब्रूक ने कमाल का प्रदर्शन किया है। आईपीएल हैरी ब्रूक शतक भी लगा चुके हैं। आईपीएल में हैरी ने अभी तक 11 मैच खेले हैं।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: ‘इंग्लैंड के ‘बैजबॉल’ का जवाब भारत ‘विराटबॉल’ से देगा’, पूर्व क्रिकेटर ने दिया जवाब
यह भी पढ़ें- केएस भरत ने अपना शतक भगवान राम को किया समर्पित, Video हुआ वायरल
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
233 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines