हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

हरमन ने तोड़ दिया रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनीं पहली क्रिकेटर

विज्ञापन
Harmanpreet Kaur

नई दिल्ली: वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप में शनिवार को भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया। हरमन ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोडड़ दिया है। ये विश्व रिकॉर्ड उन्होंने टी20 में बनाया है। दरअसल, हरमन सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाली क्रिकेटर बन गई है। रोहित शर्मा अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

हरमन ने रचा इतिहास

आईसीसी वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप में कल हरमन ने 149वां टी20 मैच खेला। रोहित शर्मा ने अब तक 148 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। लिस्ट में तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स हैं

और पढ़िए – चार कदम आगे बढ़े Virat Kohli, टॉड मर्फी ने फेंकी शानदार बॉल और हो गया खेल, देखें वीडियो

विज्ञापन

कैसा रहा मैच का हाल

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने भारत को 152 रन के लक्ष्य दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की बल्लेबाजों के पसीने छूट गए। टीम इंडिया 20 ओवर में 5 विकेट पर 140 रन ही बना सकी। भारत के लिए स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 52 रन और रिचा घोष ने 47 रन बनाए।

स्मृति मंधाना ने 41 गेंदों में 7 चौके-1 छक्का ठोक 52 रन बनाए तो वहीं शेफाली वर्मा 11 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुईं। जेमिमा रोड्रिग्स ने 16 गेंदों में 13 रन और दीप्ति शर्मा ने 9 गेंदों में 7 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर 6 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुईं।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola