BBL 2023: बिना पैड के बल्लेबाजी करने उतरे हारिस रऊफ, गेंदबाज भी हुआ हैरान; Video Viral

Big Bash League 2023: हारिस रऊफ बिग बैश लीग में मैच के दौरान बिना पैड के बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे। वीडियो वायरल हुआ।

haris rauf without-pads Big Bash League 2023 Video Viral

Image Credit: Social Media

विज्ञापन

Big Bash League 2023: बिग बैश लीग में सिडनी थंडर और मेलबर्न स्टार्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने कुछ ऐसा किया, जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बिग बैश लीग में हारिस रऊफ मेलबर्न स्टार्स की तरफ से खेल रहे हैं।

सिडनी थंडर के खिलाफ खेले गए मैच में हारिस रऊफ को बिना पैड के मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए आता देखा गया। आखिर रऊफ बिना पैड के कैसे मैदान पर बल्लेबाजी करने आ गए इस बात की जानकारी अब सामने आईं है।

Advertisment

बल्लेबाजी बिना पैड के मैदान पर उतरे हारिस

बिग बैश लीग 2023 में शनिवार को सिडनी थंडर और मेलबर्न स्टार्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में मेलबर्न स्टार्स के विकेट लगातार गिरते गए और जब हारिस रऊफ का बल्लेबाजी करने का नंबर आया तो उनको हैलमेट, दस्ताने और पैड पहने का मौका नहीं मिला। जब हारिस मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे हैलमेट से लेकर दस्ताने तक सब उनके हाथ में था और ये सब उन्होंने पिच पर आकर पहना।

हालांकि इस दौरान वे जल्द बाजी में पैड लाना भूल गए। इस दौरान पिच पर हारिस नॉन स्ट्राइक पर थे उनको गेंद नहीं खेलनी थी। लगातार तीन विकेट जल्दी गिर गए थे जिसका अंदाजा हारिस रऊफ नहीं था और वो इसके लिए तैयार भी नहीं थे। जिसके चलते उनको बिना पैड के मैदान पर आना पड़ा।

विज्ञापन

हारिस को बिना पैड के देखकर सिडनी थंडर की तरफ से गेंदबाजी कर रहे डेनियल सैम्स भी काफी हैरान थे। वहीं दूसरी तरफ हारिस को मैच में एक भी गेंद खेलने का मौका नहीं मिला और वो लगातार विकेट गिरने के चलते नॉन स्ट्राइक पर नाबाद रह गए।

विज्ञापन

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेलबर्न स्टार्स ने 20 ओवर में 172 पन बनाए। मेलबर्न स्टार्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए वेबस्टर ने सबसे ज्यादा 59 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने 30 रन बनाए। सिडनी थंडर ने इस मैच को 18.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सिडनी थंडर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए एलेक्स हेल्स ने सबसे ज्यादा 40 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ