हार्दिक ने जड़ा विनिंग छक्का तो झूम उठा ये जबरा फैन, TV पर ही करने लगा Kiss, देखें VIDEO
Edited By Bhoopendra Rai

kissing Pandya on TV screen
Edited By Bhoopendra Rai

kissing Pandya on TV screen
नई दिल्ली। एशिया कप के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया को आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने जीत दिलाई। उन्होंने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में कमाल किया। इस आलराउंडर खिलाड़ी ने 3 विकेट लेने के साथ 17 गेंदों पर 33 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली। आखिरी ओवर में विनिंग सिक्स भी लगाया।
जैसे ही हार्दिक ने छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई तो क्रिकेट फैन झूम उठा और जीत का जश्न शुरू होगा। देश के अलग-अलग राज्यों में पटाखे फोड़े गए हैं। इसके अलावा हार्दिक पांड्या के एक अफगानी फैन का वीडियो वायरल हो रहा है, जो भारत की जीत पर बेहद खुश है। ये वीडियो अफगानिस्तान का बचाया जा रहा है।
Congratulations to all our brothers. Indians And Afghans🇦🇫🇮🇳. We the people Afghanistan celebrating this victory with or friend country indian people. #India #ViratKohli𓃵 #pandya #INDvsPAK pic.twitter.com/FFI5VvKE0d
— A- (@arayankhani) August 28, 2022
वीडियो में नजर आ रहा है कि एक कमरे में कुछ लोग बैठे हैं और टीवी पर मैच चल रहा है, जिसे भारत जीत चुका है। तभी अचानक एक शख्स खुश होते हुए उठकर आता है और टीवी की स्क्रीन पर नजर आ रहे हार्दिक पांड्या को किस कर लेता है। इसके बाद वह जश्न मनाते हुए अंदर चला जाता है। ये देखकर कमरे में मौजूद बाकी लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
रविवार को खेले गए महामुकाबले में भारत-पाकिस्तान की टीमें आसने-सामने थीं। पाकिस्ताने ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 148 रनों का लक्ष्य दिया था। पाकिस्तान टीम 19.5 ओवर में 147 रनों पर सिमट गई थी। मोहम्मद रिजवान (43) और इफ्तिखार अहमद (28) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। इस टारगेट के जवाब में टीम इंडिया ने 2 गेंदें शेष रहते जीत को हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: