Happy Birthday Rishabh Pant: 4 अक्टूबर 1997 को उत्तराखंड के रुड़की में जन्मे भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज़ रिषभ पंत (Rishabh Pant) अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं। रिषभ पंत का नाम सुनते ही सभी को गाबा में ऑस्ट्रेलियां के खिलाफ खेले गया मुकाबला याद आता है जिसमें उन्होंने दमदार पारी खेलते हुए टीम को विययी दिलाई थी। रिषभ पंत की यहां तक पहुंचने की यात्रा लेकिन आसान नहीं थी। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी फर्श से अर्श तक पहुंचने की कहानी।
क्रिकेटर बनने के लिए 12 साल की उम्र में छोड़ा घर
हम सभी बचपन में सपने देखते हैं और यह ठानते हैं कि बड़े होकर हमें ये बनना है, लेकिन ऐसे कुछ ही लोग होते हैं, जो उस सपने को हकीकत में बदल पाते हैं। पंत उन्हीं में से एक हैं। उत्तराखंड के एक छोटे से शहर में जन्में पंत के लिए क्रिकेटर बनने के अपने सपने को हकीकत में बदलना बिल्कुल भी आसान नहीं था। जिस समय वह क्रिकेट सीख रहे थे, उस वक्त उत्तराखंड में इस खेल का कोई भविष्य नहीं था। इसीलिए पंत ने 12 साल की उम्र में ही अपना घर छोड़ दिया और दिल्ली निकल गए।
गुरुद्वारे में खाना खाकर करते थे प्रेक्टिस, आईपीएल ने बदली किस्मत
रिषभ पंत जब दिल्ली में आए तो उनके पास रहने को छत नहीं थी। इसीलिए वे गुरुद्वारे में लंगर का खाना खाते थे और फिर प्रेक्टिस के लिए जाते थे। इसी तरह पंत ने अपनी मेहनत से अंडर-19 टीम में जगह बनाई जहां पर उन्हें राहुल द्रविड जैसा कोच मिला। अंडर-19 विश्वकप में उन्होंने सबसे तेज रफ्तार में अर्धशतक बनाया जिसके बाद वे हर तरफ फेमस हो गए और फिर उन्हें 2016 में आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलने का मौका मिला और उसके बाद जो हुआ वह किसी चमत्कार से कम नहीं है।
अभी पढ़ें – IND vs SA: विराट के अलावा ये दिग्गज भी नहीं खेलेगा तीसरा टी20, जानें कैसी होगी आज की playing11
रिषभ पंत ने कई रिकॉर्ड्स किए अपने नाम
आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने 2018 में भारतीय टीम की तरफ से टेस्ट में डेब्यू किया। उन्होंने अबतक 27 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। पंत भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज हजार रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। पंत ने 39 की औसत से 1549 रन बनाए हैं। 2018 में ही पंत ने वनडे क्रिकेट में भी डेब्यू किया और उसके बाद वे भारत की टी20 टीम का भी एक अहम हिस्सा बनें। रिषभ पंत का नाम 2022 में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप की टीम में भी शामिल है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
81 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
214 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
317 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
339 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
376 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
388 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
407 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
407 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
414 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
425 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines