Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में आज का दिन भारत के लिए गोल्डन डे साबित हुआ है। भारत ने एक ही दिन में 6 गोल्ड अपने नाम कर लिया है। यह देश के लिए काफी बड़ी उपलब्धि है। आज ही भारत ने 100 मेडल का आंकड़ा भी पार किया और आज ही भारत ने 6 गोल्ड भी अपने नाम कर लिया है। इसको लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी भारत को बधाई दी है। भारत के लिए आज दिन की शुरुआत ही गोल्ड के साथ हुई थी। इसके बाद एक के बाद एक गोल्ड भारत की झोली में गिरते चला गया।
कैसे मिला भारत को पहला गोल्ड
आज भारत ने पहला गोल्ड तीरंदाजी में जीता है। ज्योति सुरेखा वेन्नम ने तीरंदाजी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले से पहले तीरंदाजी में भारत के लिए अदिति ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। इस गोल्ड के साथ ही भारत ने 23 गोल्ड अपने नाम कर लिए हैं। इसके बाद पुरुषों में ओजस देवताले ने भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने अपने ही साथी अभिषेक को मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। वहीं, अभिषेक वर्मा को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। इस जीत के साथ ही भारत के पास मेडल का आंकड़ा 99 पर पहुंच गया था।
बैडमिंटन में भारत को मेन्स डबल्स का गोल्ड मेडल
तीसरा गोल्ड भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता था। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को मात दे दी है और गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमा लिया है। इस गोल्ड के साथ भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया। देश ने इस टूर्नामेंट में पहली बार 100 मेडल हासिल कर लिए। इसके बाद भारत की पुरुष बैडमिंटन की स्टार जोड़ी ने शनिवार को हांगझोउ एशियाई खेलों में इतिहास रचते हुए मेन्स डबल्स के फाइनल मुकाबले में कोरियाई जोड़ी को 21-18, 21-16 से हराकर गोल्ड जीत लिया। एशियाई खेलों के 72 साल के इतिहास में पहली बार बैडमिंटन में भारत को मेन्स डबल्स का गोल्ड मेडल मिला है।
ये भी पढ़ें:- Asian Games 2023: कबड्डी में भारत ने ईरान को पटका, 33-29 से हराकर जीता गोल्ड
क्रिकेट में बिना जीते मिला गोल्ड
भारत को पांचवीं गोल्ड क्रिकेट मैच ने दिलाई है। भारतीय क्रिकेट टीम का फाइनल मैच अफगानिस्तान के खिलाफ होना था। लेकिन बारिश के कारण यह मुकाबला पूरा नहीं हो पाया। अंत में इस मुकाबले को रद्द कर दिया गया और फिर भी अच्छे अंक होने के कारण गोल्ड मेडल भारत को मिल गया। आज भारत को छठा गोल्ड पुरुष कबड्डी टीम ने दिलाया। भारत ने ईरान को 33-29 से हरा दिया है। भारतीय पुरुष कबड्डी टीम की एशियाई खेलों के इतिहास में यह आठवां स्वर्ण पदक है।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
82 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
215 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
318 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
389 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
408 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
408 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
415 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines