Gautam Gambhir: लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) के दूसरे सीजन की तैयारी जोरों पर है। इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर ने कंफर्म किया है कि वह दूसरा सीजन खेलेंगे। उन्होंने शुक्रवार को लीजेंड्स लीग में खेलने की पुष्टि की है। गौतम गंभीर ने 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में 97 रनों की पारी खेली थी, जो सभी क्रिकेट फैंस के जेहन में है।
गौतम गंभीर ने कही ये बात
गौतम गंभीर ने कहा कि ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैंने 17 सितंबर से आगामी लीजेंड्स लीग क्रिकेट में भाग लेने के लिए कमिट किया है। मैं एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर होने को लेकर उत्साहित हूं। विश्व क्रिकेट की चमक-दमक के साथ एक बार फिर कंधे से कंधा मिलाकर चलना मेरे लिए सौभाग्य और सम्मान की बात होगी।’
16 सितम्बर को खेला जाएगा खास मैच
लीजेंड्स लीग क्रिकेट का दूसरा सीजन 17 सितम्बर से शुरू हो रहा है। सीजने के पहले भारत की स्वतन्त्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 16 सितम्बर को एक विशेष मैच खेला जाना है। ये मुकाबला इंडियन महाराजा और वर्ल्ड जायंट्स के बीच होगा। इंडिया की कमान सौरव गांगुली संभालेंगे, जबकि इयोन मोर्गन वर्ल्ड जायंट्स की कप्तानी करेंगे।
2018 में लिया था संन्यास
लेफ्टहैंड बल्लेबाज गौतम गंभीर ने 2018 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। क्रिकेट की पारी के बाद उन्होंने सिसायी पारी शुरू की और भारतीय जनता पार्टी से सांसद भी बने। हाल ही में हुए आईपीएल 2022 में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर की भूमिका निभाई थी।
दो विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रह चुके हैं गंभीर
गंभीर 2007 (T20 World Cup) और 2011 (50-over World Cup) में भारत की दो विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रह चुके हैं। 2011 विश्व कप फाइनल में गंभीर का 97 रनों की बदौलत टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर इतिहास रचा था। ये लम्हा हर भारतीय क्रिकेट प्रशंसक को खुशी देता है।
गौतम गंभीर का करियर
गौतम गंभीर ने 147 एकदिवसीय और 37 टी 20 आई में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। गंभीर के नाम सीमित ओवरों के क्रिकेट में 6000 से अधिक रन हैं। उनकी कप्तानी में 2012 और 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल का खिताब जीतने में सफल रही थी।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines