---विज्ञापन---

French Open: नोवाक जोकोविच ने रचा इतिहास, कैस्पर रूड को शिकस्त देकर हासिल किया 23वां ग्रैंड स्लैम

नई दिल्ली: टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन 2023 फाइनल जीत लिया है। रविवार को पेरिस में खेले गए फाइनल में जोकोविच ने कैस्पर रूड को एकतरफा शिकस्त दी। रूड को उन्होंने 7-6, 6-3, 7-5 से हराया। इसी के साथ जोकोविच ने इतिहास रच दिया। जोकोविच ने 23 वां ग्रैंड स्लैम जीतने का रिकॉर्ड […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन 2023 फाइनल जीत लिया है। रविवार को पेरिस में खेले गए फाइनल में जोकोविच ने कैस्पर रूड को एकतरफा शिकस्त दी। रूड को उन्होंने 7-6, 6-3, 7-5 से हराया। इसी के साथ जोकोविच ने इतिहास रच दिया।

जोकोविच ने 23 वां ग्रैंड स्लैम जीतने का रिकॉर्ड बनाया। इस मामले में उन्होंने राफेल नडाल का रिकॉर्ड तोड़ा। जिनके नाम 22 ग्रैंड स्लैम दर्ज हैं। जबकि रोजर फेडरर ने 20 ग्रैंड स्लैम हासिल किए हैं। इसी के साथ जोकोविच ने तीसरी बार फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया। खास बात यह है कि उनका ये 34वां ग्रैंड स्लैम फाइनल था।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

फ्रेंच ओपन से पहले जोकोविच कई बार चोट से जूझे, लेकिन इस दौरे पर वह प्रमुख खिलाड़ी के रूप में वापस आए। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर राफेल नडाल ने बधाई दी। नडाल ने मैच के बाद ट्वीट किया- “इस शानदार उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई।” “23 एक ऐसी संख्या है जिसके बारे में कुछ साल पहले सोचना भी असंभव था और आपने इसे कर दिखाया! अपने परिवार और टीम के साथ इसका आनंद लें!”

जोकोविच के ग्रैंड स्लैम टाइटल

ऑस्ट्रेलियन ओपन: 10

---विज्ञापन---

फ्रेंच ओपन: 3

विम्बलडन: 7

---विज्ञापन---

यूएस ओपन: 3

---विज्ञापन---

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जोकोविच को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा- फ्रेंच ओपन में पुरुष एकल फाइनल जीतने के लिए बधाई हो। ये उन्हें टेनिस के इतिहास में पुरुषों के ग्रैंड स्लैम खिताबों की सबसे बड़ी संख्या का विजेता बनाता है। मैं सर्बिया के लोगों की विशेष खुशी साझा करती हूं जिनके साथ कुछ दिन पहले मुझे यादगार समय बिताने का मौका मिला। नोवाक जोकोविच सर्बिया, भारत और दुनिया भर में युवाओं के लिए एक प्रेरक आइकन हैं। मेरी कामना है कि वह निरंतर सफलता प्राप्त करें।

First published on: Jun 11, 2023 10:43 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola