Qatar vs Ecuador: कतर में खेले जा रहे फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) का शुभारंभ हो चुका है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच रविवार को मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच खेला गया। मैच में इक्वाडोर ने मेजबान को बुरी तरह से मात दे दी। इक्वाडोर ने मैच में 2 गोल किए वहीं कतर की टीम एक भी बॉल गोल पोस्ट के बाहर नहीं ले जा सकी और हार गई। वहीं इस वर्ल्ड कप का पहला गोल काफी रोमांचक रहा जिसे इक्वाडोर के एननर वेलेंसिया ने किया।
अभी पढ़ें – N Jagadeesan: धोनी की टीम ने निकाला था…अब 6 मैच में बना डाले 799…तोड़ा रोहित शर्मा का विश्व रिकॉर्ड
पहला गोल हुआ रद्द, फिर भी नहीं मानी हार
इक्वाडोर की इस जीत में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका उनके कप्तान एननर वालेंसिया ने निभाई। उन्होंने शुरुआत से ही कतर की टीम पर दबाव बनाए रखा और गेंद को कई बार गोल पोस्ट पर ले जाने की कोशिश की और मैच के तीसरे मिनट में वो सफल भी हुए लेकिन बाद में अंपायर ने इसका रिव्यू किया जिसमें पाया गया कि बॉल गोल पोस्ट के कॉर्नर पर पहले लगी है इसीलिए इसे रद्द कर दिया गया। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी।
कतर ने खुद के पैर पर मारी कुल्हाड़ी
दरअसल पहला गोल रद्द होने के बाद 16वें मिनट में तर की टीम ने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली. दरअसल, गोलकीपर साद अब्दुल्ला अल शीब ने बॉक्स के अंदर फाउल किया जिसके बाद पीला कार्ड दिखा दिया गया। जिसके बाद इक्वाडोर को पेनल्टी शुटआउट मिला और इसका कप्तान एननर वालेंसिया ने भरपूर फायदा उठाया और सीधे किक मारते हुए बॉल को गोलपोस्ट के बाहर भेज दिया और इस तरह फीफा वर्ल्ड कप 2022 में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने इसके बाद भी 31वें मिनट में एक और गोल किया। वहीं मैच में दूसरे हाफ में एक भी गोल नहीं हुआ और कतर की टीम आसानी से हार गई।
अभी पढ़ें – IND vs NZ: तीसरे टी20 मैच के लिए भारतीय टीम पहुंची नेपियर, सड़कों पर जमकर की मस्ती
FIFA World Cup 2022 First Goal: पहले गोल का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
कतर के लिए राह मुश्किल
पहले मैच में ही मिली इस करारी हार के बाद कतर के लिए राह और भी ज्यादा मुश्किल हो गई है। मेजबान टीम 25 नवंबर को सेनेगल के खिलाफ जीतकर टूर्नामेंट में वापसी की उम्मीद करेगी। वहीं, वर्ल्ड कप में जीत के साथ शानदार शुरुआत करने वाली इक्वाडोर की टीम उसी दिन नीदरलैंड के खिलाफ अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। वहीं इसके बाद कतर को भी नीदरलैंड के खिलाफ मैच खेलना हैं और अगर वह ये दोनों मैच नहीं जीत पाती है तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines