नई दिल्ली: उरुग्वे शुक्रवार को ग्रुप एच के अपने आखिरी मैच में घाना पर 2-0 से जीत के बावजूद फीफा विश्व कप 2022 से बाहर हो गया। चार अंकों के साथ उरुग्वे अपने समूह में तीसरे स्थान पर रहा। दक्षिण कोरिया को भी चार अंक मिले थे, लेकिन उन्होंने ग्रुप चरण में उरुग्वे से दो अधिक गोल करने के कारण अंतिम 16 के लिए क्वालीफाई किया।
सामने आया ये विवाद
हालांकि मैच में गोल को लेकर विवाद भी सामने आया। 57 वें मिनट में घाना के डिफेंडर डेनियल अमर्टे द्वारा बॉक्स के अंदर उरुग्वे के स्ट्राइकर डार्विन नुनेज से भिड़ने के बाद पेनल्टी से इनकार कर दिया गया। उरुग्वे के खिलाड़ियों एक और गोल की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें वर्ल्ड कप से बाहर होना नहीं पच पाया। मैच खत्म होने के बाद वे जर्मन रेफरी डेनियल सीबर्ट के साथ तकरार में दिखे। सीबर्ट ने वीडियो सहायक रेफरी (VAR) का उपयोग कर इसकी समीक्षा करने के लिए कहे जाने के बाद भी पेनल्टी नहीं देने के अपने फैसले को नहीं पलटा।
मुक्का मार गिरा दी स्क्रीन
उरुग्वे के स्ट्राइकर एडिन्सन कैवानी इस बात से इस कदर नाराज हो गए। जब वे ड्रेसिंग रूम लौट रहे थे तब उन्होंने वहां लगी VAR डिस्प्ले स्क्रीन को मुक्का मार नीचे गिरा दिया। VAR स्क्रीन गिराने का उनका विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
दिखाए गए यलो कार्ड
मैच रैफरी के साथ तकरार के लिए उरुग्वे के एडिनसन कैवानी और जोस मारिया जिमेनेज़ को यलो कार्ड दिखाए गए। उरुग्वे के स्टार खिलाड़ी लुई सुआरेज़ विश्व कप से निराशाजनक रूप से बाहर होने के बाद रो पड़े। कहा जा रहा है कि यह टूर्नामेंट में उनकी आखिरी उपस्थिति हो सकती है। दक्षिण कोरिया ने पुर्तगाल को 2-1 से हराकर हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। दोनों टीमें 16 के दौर में प्रवेश कर चुकी हैं। नॉकआउट चरण में पुर्तगाल का सामना स्विटजरलैंड से होगा जबकि दक्षिण कोरिया का मुकाबला ब्राजील से होगा।
और पढ़िए- खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
14 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
108 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
242 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
345 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
367 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
403 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
416 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
434 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
435 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
442 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines