FIFA World Cup 2022: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में राउंड ऑफ 16 का दौर जारी है और हर रोज कई बेहतरीन मैच हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज इस स्टेज का आखिरी दिन है और दो रोमांचक मैच खेले जाने वाले हैं। आज मैदान पर दुनिया के सबसे मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी अपना जलवा बिखेरेंगे और अपनी टीम को क्वार्टर फाइनल में ले जाने की पूरी कोशिश करेंगे। पहला मुकाबला मोरक्को और स्पेन के बीच है। यह मैच रात साढ़े आठ बजे शुरू होगा। वहीं, दूसरे मैच में पुर्तगाल की टीम स्विट्जरलैंड से भिड़ेगी। यह मुकाबला देर रात साढ़े 12 बजे शुरू होगा।
FIFA World Cup 2022 Todays Match: ये है आज के मैच
1. मोरक्को vs स्पेन – रात 8:30 बजे
2. पुर्तगाल vs स्विट्जरलैंड – देर रात 12:30 बजे
और पढ़िए –FIFA 2022: डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस की धमाकेदार शुरुआत, ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से दी मात
1. मोरक्को vs स्पेन
फीफा वर्ल्ड कप 2022 के राउंड ऑफ 16 में आज पहला मुकाबला स्पेन और मोरक्को के बीच खेला जाएगा। इस मैच में पहले से ही वर्ल्ड चैंपियन स्पेन का पड़ला भारी नजर आ रहा है जो कि बेहतरीन लय में नजर आ रही है। हालांकि मोरक्को भी बड़े उलटफेर के काबिल है। मोरक्को ने ग्रुप स्टेज में बेल्जियम को 2-0 और कनाडा को 2-1 से हराया था। वहीं, क्रोएशिया के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ खेला था। स्पेन को ग्रुप स्टेज में जापान के खिलाफ 1-2 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। यह टीम लगातार दूसरे उलटफेर से बचना चाहेगी और जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी।
2. पुर्तगाल vs स्विट्जरलैंड
फीफा वर्ल्ड कप 2022 के राउंड ऑफ 16 में आज दूसरा मैच पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड के बीच खेला जाएगा। इस मैच में पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपना जलवा बिखेरना चाहेंगे। वे अब तक इस वर्ल्ड कप में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं और वे मेसी और एमबापे की तरफ चमकना चाहेंगे। रोनाल्डो ने अब तक नॉकआउट स्टेज में एक भी गोल नहीं किया है वे इस दाग को भी हटाना चाहेंगे।
फीफा विश्व कप में पुर्तगाल ने पहले मैच में घाना को 3-2 के अंतर से हराया था। वहीं, दूसरे मैच में उरुग्वे के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल कर नॉकआउट राउंड में अपनी जगह पक्की की थी। हालांकि, तीसरे मैच में दक्षिण कोरिया ने रोनाल्डो की टीम को 2-1 से हराया। वहीं स्विट्जरलैंड ने पहले मैच में कैमरून को 1-0 के अंतर से हराया था। दूसरे मैच में ब्राजील के खिलाफ स्विट्जरलैंड को 0-1 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। तीसरे मैच में सर्बिया पर 3-2 की जीत के साथ ही यह टीम प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines