नई दिल्ली: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप अपने आधे सफर को तय कर चुका है। 32 टीमों के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड कप में अब अंतिम-16 में पहुंचने की लड़ाई शुरू हो गई है। जैसे-जैसे मुकाबले हो रहे हैं राउंड-16 के समीकरण भी काफी रोचक होने लगे हैं। अपना पांचवां वर्ल्ड कप खेल रहे दो महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मेसी इस बार भी खाली हाथ लौट सकते हैं। ऐसा हम नहीं समीकरण बता रहे हैं।
इस बार वर्ल्ड कप में 8 ग्रुप में बांटा गया है, एक ग्रुप में 4 टीमों को रखा गया है। हर एक ग्रुप से 2 टीमें ही राउंड-16 में प्रवेश करेंगी, लेकिन फीफा वर्ल्ड कप 2022 में कई बड़े उलटफेर होने के बाद कई टीमों का गणित गड़बड़ा गया है और उनका अगले राउंड में पहुंचना मुश्किल लग रहा है।
नीदरलैंड्स का अगले राउंड में जाना तय
ग्रुप-A में नीदरलैंड्स और इक्वाडोर के अगले राउंड में पहुंचने की पूरी उम्मीदें हैं। दोनों ही टीमों के 2-2 मैचों के बाद चार-चार अंक हैं। अगर नीदरलैंड कतर के खिलाफ जीत या ड्रॉ खेलता है तो वह अंतिम 16 में जगह बना लेगा। इक्वाडोर भी निश्चित रूप से क्वालिफाई करेगा यदि वे सेनेगल को हरा देते हैं। वहीं, सेनेगल टीम के 2 मैचों के बाद 3 अंक हैं। अगर सेनेगल टीम को अगले राउंड में जाना है, तो उसे इक्वाडोर के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। वहीं, मेजबान कतर को दोनों ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में वह अंतिम-16 में नहीं पहुंच पाएगा।
ग्रुप-B से इंग्लैंड अगले राउंड में जा सकता है। इंग्लैंड यदि वेल्स के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप मैच में कम से कम ड्रॉ हासिल कर लेता है तो वह अगले राउंड में चला जाएगा।
अर्जेंटीना अपना पहला मैच हार चुकी है
मेसी की टीम अर्जेंटीना ग्रुप-C में है। सऊदी अरब ने अपने पहले मैच में अर्जेंटीना जैसी बड़ी टीम को हराकर उलटफेर किया था। इस ग्रुप में पौलेंड टीम के 2 मैचों में चार अंक हैं। अगर अर्जेंटीना की टीम पोलैंड से जीत जाती है, तो आसानी से अगले दौर के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। लेकिन अगर पोलैंड ने उसे हरा दिया तो अर्जेंटीना की टीम फंस जाएगी। अर्जेंटीना को सऊदी अरब और मैक्सिको के बीच मैच के नतीजे के भरोसे रहना होगा।
रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल ग्रुप-H में है
ग्रुप- H में रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल है। इस ग्रुप में सभी टीमों के पास क्वालीफाई करने का मौका है।पुर्तगाल ने एक मैच खेला और उसे जीता है। वहीं, घाना टीम ने 2 मैचों में 1 जीता है और 1 हारा है। उरूग्वे टीम का सिर्फ अभी एक ही मैच हुआ है। ये पुर्तगाल और उरुग्वे के मुकाबले से पहले तक के हैं।
जर्मनी का हाल बेहाल
चार बार की चैंपियन टीम जर्मनी फंस गई है। जर्मनी टीम जापान से हारने के बाद इस ग्रुप-E में सबसे निचले स्थान पर है। जर्मनी की टीम अगर कोस्टा रिका को हरा देती है, तो जर्मनी के चार अंक हो जाएंगे। लेकिन इसके साथ ही जर्मनी को दूसरे मुकाबले के नतीजे को भी देखना होगा।
ब्राजील और स्विट्जरलैंड मजबूत स्थिति में हैं
ग्रुप-G में ब्राजील और स्विट्जरलैंड का अगले राउंड में पहुंचना पक्का लग रहा है। वहीं, ग्रुप-F से क्रोएशिया और मोरक्को टीम का अगले राउंड में जाना तय है। दोनों ही टीमों के 2-2 मैचों में चार अंक हैं। वहीं, कनाडा टीम पहले ही बाहर हो चुकी है।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
109 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
243 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
346 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
368 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
404 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
417 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
435 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
435 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
443 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines