FIFA World Cup 2022: कतर में आज से फुटबॉल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022) शुरू हो रहा है। ये टूर्नामेंट अगले एक महीने तक चलेगा और दुनिया भर के फैंस की इस पर नजरे रहेगी। इस टूर्नामेंट का इंतजार दुनिया के करोड़ों फैंस चार साल तक करते हैं। मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच रात 9:30 बजे उद्घाटन मैच खेला जाएगा। इस साल 32 टीमें भाग ले रही हैं। करीब एक महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 64 मैच खेले जाएंगे। लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे सितारों आखिरी बार वर्ल्ड कप में खेलते दिखेंगे।
ओपनिंग सेरेमनी में ये सितारे बिखारेंगे जलवा
कतर और इक्वाडोर के बीच मुकाबले से पूर्व शाम 7:30 बजे से उद्घाटन समारोह शुरू होगा। इसमें दक्षिण कोरिया की बीटीएस बैंड का धमाल देखने को मिलेगा। जंगकूक अपने सात साथियों के साथ प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा ब्लैक आईड पीस, रॉबी विलियम्सन और कनाडा मूल की बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही अपना जलवा दिखाएंगी और सभी का इस फुटबॉल के महाकुंभ में स्वागत करेंगी।
कहां देखें फ्री लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत में फुटबॉल को चाहने वाले की संख्या काफी है। फैंस अपनी-अपनी टीम को चियर्स करते हैं। टीवी ब्राडकास्ट को भारत से काफी व्यूअरशिप मिलते हैं। भारत में JioCinema ऐप पर स्ट्रीम किया जाएगा। मोबाइल और लैपटॉप पर मैच को देख सकेंगे। आप JioCinema की वेबसाइट पर मुफ्त में मैच देख सकते हैं। टीवी पर लाइव मैच Sports18 और Sports18 HD पर आएगा।
FIFA World Cup 2022 Format: इस फॉर्मेट के साथ होगा टूर्नामेंट
2022 फीफा वर्ल्ड कप में कुल 32 टीमें भाग लेंगी। जिनके बीच 48 लीग मैच जाएंगे। यहां अच्छा प्रदर्शन करने वाली 16 टीमें ही अगले दौर में पहुंचेंगी। सभी टीमों को 8 ग्रुप में बांटा गया है और लीग मैच के बाद हर ग्रुप में शुरुआती दो स्थानों पर रहने वाली टीमें टॉप 16 राउंड में इसके बाद आठ टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मैच होंगे। 14 और 15 दिसंबर को सेमीफाइनल मैच होंगे। सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमें 17 दिसंबर को तीसरे स्थान के लिए भिड़ेंगी। वहीं टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 18 दिसंबर को खेला जाएगा।
FIFA 2022 Groups: ये हैं फीफा 2022 के 8 ग्रूप
ग्रुप-ए: इक्वाडोर, नेदरलैंड्स, सेनेगल, कतर
ग्रुप-बी: इंग्लैंड, वेल्स, यूएसए, ईरान
ग्रुप-सी: पोलैंड, अर्जेंटीना, सऊदी अरब, मैक्सिको
ग्रुप-डी: फ्रांस, ट्यूनिशिया, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क
ग्रुप-ई: कोस्टा रिका, जर्मनी, स्पेन, जापान
ग्रुप-एफ: क्रोएशिया, मोरक्को, बेल्जियम, कनाडा
ग्रुप-जी: सर्बिया, ब्राजील, कैमरून, स्विट्जरलैंड
ग्रुप-एच: उरुग्वे, कोरिया रिपब्लिक, पुर्तगाल घाना
FIFA 2022 Schedule: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का पूरा शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines