हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

FIFA World Cup 2022: पुर्तगाल ने स्विटजरलैंड को 6-1 से दी मात, रोनाल्डो की जगह खेल रहे इस खिलाड़ी ने जड़ दी हैट्रिक

विज्ञापन
FIFA World Cup 2022 Portugal vs Switzerland

FIFA World Cup 2022: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में राउंड ऑफ 16 का आखिरी मैच मंगलवार की देर रात को पुर्तगाल और स्विटजरलैंड के बीच खेला गया। इस मैच में पुर्तगाल ने चमत्कारी प्रदर्शन करते हुए स्विट्जरलैंड को 6-1 से मात दे दी। इस जीत के साथ पुर्तगाल ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पुर्तगाल की जीत के हीरो गोंकालो रामोस रहे जिन्होंने इस मैच में हैट्रिक रच कर इतिहास रच दिया। इस साल इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले गोंकालो रामोस की यह पहली वर्ल्ड कप हैट्रिक भी थी। वहीं इस मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले हाफ में नहीं खेले। गोंकालो उन्हीं की जगह मैदान पर थे।

पुर्तगाल ने शुरुआत से बनाया दबदबा

पुर्तगाल के खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक तेवर अपनाए और ऐसे लगा कि टीम केवल और केवल बड़ी जीत के मकसद से उतरी है। उसने पहले हाफ में ही 2-0 की बढ़त बना ली। गोंसालो रामोस ने 17वें मिनट में टीम का खाता खोला। इसके बाद कप्तान पेपे ने 33वें मिनट में गोल से बढ़त को दोगुना कर दिया।

और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: मैदान पर लौटते ही दिखा Neymar का जलवा, ब्राजील ने साउथ कोरिया को 4-1 से दी मात

गोंसालो ने ऐसे पूरी की हैट्रिक

दूसरे हाफ की शुरुआत के 6 मिनट बाद ही रामोस ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल कर दिया। फिर इसके 4 मिनट बाद राफेल गुरेरो ने गोल कर स्कोर पुर्तगाल के पक्ष में 4-0 कर दिया। वहीं स्विट्जरलैंड के लिए पहला और एकमात्र गोल 58वें मिनट में मैनुएल अकांजी ने किया। जिसके बाद रामोस ने फिर 67वें मिनट में अपने गोल की हैट्रिक पूरी की। जिसके चलते पुर्तगाल ने स्विटजरलैंड को 6-1 से मात दे दी।

विज्ञापन

Portugal vs Morocco: क्वार्टर फाइनल में मोरक्को से भिड़ेगी पुर्तगाल

कतर वर्ल्ड कप 2022 के क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल का मैच मोरक्को से होने वाला है जिसने स्पेन जैसी धमाकेदार टीम को पेनल्टी शुटआउट में हराकर अपनी जगह पक्की कर ली। इस मैच में 90 मिनट और अतिरिक्त टाइम के बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी थी। मैच के हीरो मोरक्को के गोलकीपर बोनो रहे।

और पढ़िए – FIFA World Cup 2022 से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola