नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप मुकाबलों में रोमांच चरम पर पहुंच गया है। शनिवार को सऊदी अरब और पोलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में पोलैंड के फुटबॉलर रॉबर्ट लेवानडॉस्की ने ऐसा शानदार गोल दागा कि सब दंग रह गए। पोलैंड के कप्तान लेवानडॉस्की ने इसके साथ ही वर्ल्ड कप का पहला गोल भी दाग दिया।
और पढ़िए – क्रोएशिया के 4 गोल पर भारी पड़ा कनाडा के फुटबॉलर का गोल, रच दिया इतिहास
82वें मिनट में दागा गोल
ये नजारा 82वें मिनट में देखने को मिला। पोलैंड को जेंलेस्की 39वें मिनट में एक गोल कर बढ़त दिला चुके थे। इस बीच पोलैंड को कई मौके मिले, लेकिन कई बार बॉल गोलपोस्ट के पोल से टकराकर बाहर निकल गई, लेकिन आखिरकार 82वें मिनट में लेवानडॉस्की का टाइम आ गया। सऊदी अरब के खिलाड़ी बड़े आराम से पास कर रहे थे।
बॉल को पैरों पर नचा रहे सऊदी अरब के खिलाड़ियों पर लेवानडॉस्की नजरें गड़ाए बैठे थे और जैसे ही उन्हें मौका मिला, उन्होंने अपनी गति बढ़ाई और बॉल छीनकर उस पर कब्जा जमा लिया। इससे पहले कि गोलकीपर इसे रोकने के लिए तैयार भी हो पाता, लेवानडॉस्की ने सऊदी के खिलाड़ी और गोलकीपर को गच्चा देकर शानदार गोल दाग दिया और इसी के साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
पेले की भी बराबरी की
लेवानडॉस्की ने अब तक करियर में कुल 600 और 76 इंटरनेशनल गोल दागे हैं, लेकिन इसमें अब तक वर्ल्ड कप का एक भी गोल शामिल नहीं था। शनिवार को उन्होंने ये रिकॉर्ड तोड़ डाला। इसके साथ ही उन्होंने ब्राजील के दिग्गज खिलाड़ी पेले की भी बराबरी कर ली। रॉबर्ट लेवानडॉस्की ने पेले के 77 अंतरराष्ट्रीय गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उन्होंने पोलैंड के लिए 77 गोल किए हैं। खास बात यह है कि पांच बार वर्ल्ड कप खेलने के बावजूद इस शानदार फुटबॉलर के हाथ खाली थे। सऊदी के खिलाफ उन्होंने गोल दागकर इस शर्मनाक रिकॉर्ड को तोड़ डाला।
और पढ़िए – कतर में आया तूफान…कनाडा के फुटबॉलर ने सिर से दागा वर्ल्ड कप का सबसे तेज गोल, देखें वीडियो
क्रिस्टियानो रोनाल्डो टॉप पर
अपने देश के लिए खेलते हुए सबसे ज्यादा गोल्स का रिकॉर्ड पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम दर्ज है। उन्होंने 118 गोल किए हैं। ईरान के अली देई 109 गोल के साथ दूसरे और अर्जेंटीना के लियोनल मेसी 92 गोल के साथ तीसरे स्थान पर हैं। रॉबर्ट लेवानडॉस्की पेले के साथ 77 गोल का रिकॉर्ड रखकर दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री 84 गोल के साथ पांचवें स्थान पर काबिज हैं।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022 से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines