नई दिल्ली: फीफा विश्व कप में आज के मैच में भारी विरोध प्रदर्शन हो सकता है। ईरान बनाम इंग्लैंड मैच में फुटबॉलर और प्रशंसक विरोध जता सकते हैं। दरअसल ईरान में हिजाब हेडस्कार्फ़ को लेकर महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। जब से कुर्द मूल की 22 वर्षीय ईरानी अमिनी की तेहरान में पुलिस हिरासत में मौत हुई है। ईरान की महिलाएं सड़क पर उतर आईं हैं।
अभी पढ़ें – 277 रन ठोकने वाले बल्लेबाज के मुरीद हुए Jay Shah, भविष्य को लेकर किया ये खास ट्वीट
ईरान हिजाब प्रोटेस्ट को मिलेगा समर्थन
अमिनी की इस्लामिक गणराज्य के ड्रेस कोड के कथित उल्लंघन पर गिरफ्तारी के तीन दिन बाद मृत्यु हो गई थी। इसके बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। हाल के सप्ताहों में ईरान के फ़ुटबॉल खिलाड़ी और फ़ुटबॉल प्रशंसक भी इसमें शामिल हुए हैं। सितंबर में सेनेगल के खिलाफ एक खेल में, ईरान के खिलाड़ी ईरान की महिलाओं के समर्थन में राष्ट्रगान के दौरान अपनी राष्ट्रीय टीम के लोगो को ढंकने के लिए काली जैकेट पहनकर डगआउट में आए। विरोध प्रदर्शनों से बचने के लिए ईरानी अधिकारियों ने सेनेगल के साथ मैच को ऑस्ट्रिया में स्थानांतरित कर दिया था।
https://twitter.com/IranIran2022/status/1574995253932630017?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1574995253932630017%7Ctwgr%5E6050249f5edf3c897a6c73daf28d7793bd32856a%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Findianexpress.com%2Farticle%2Fsports%2Ffootball%2Fsix-reasons-to-watch-iran-vs-england-world-cup-game-today-will-iran-footballers-and-fans-protest-worth-sacrificing-for-one-strand-of-iranian-womens-hair-said-iranian-mess-8280475%2F
ईरानी के कई खिलाड़ी ने अपना समर्थन दिया है
ईरानी फुटबॉल के दिग्गज अली करीमी ने भी सोशल मीडिया पर अपना समर्थन दिया है। डिफेंडर एहसान हजसाफी ने कहा है कि वह प्रदर्शनकारियों के साथ हैं। इंग्लैंड के मैच से पहले उन्होंने कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि हम उनके साथ हैं। और हम उनका समर्थन करते हैं।
उन्होंने कहा, ‘हमें स्वीकार करना होगा कि हमारे देश में हालात सही नहीं हैं और हमारे लोग खुश नहीं हैं। हम यहां हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हमें उनकी आवाज नहीं बनना चाहिए या हमें उनका सम्मान नहीं करना चाहिए।”
अभी पढ़ें – बेटे का शतक देख छलकी ममता, TV पर सूर्यकुमार का चेहरा निहारते दिखीं मां, देखें वीडियो
हैरीकेन ‘वन लव’ आर्मबैंड पहनेंगे?
दूसरी तरफ इंग्लैंड के कप्तान हैरीकेन अड़े हुए हैं। कप्तान हैरी केन को ‘वन लव’ आर्मबैंड पहनने की अनुमति नहीं दी गई है। मैच के दौरान इंग्लैंड समेत 8 टीमों ने समलैंगिक संबधों का सपोर्ट करने का फैसला किया है। केन ‘वन लव’ आर्मबैंड पहकर मैच में उतरते हैं और LGBT+ सुमादाय के लिए अपना समर्थन दिखाते हैं। लेकिन इंग्लैंड का पहला मैच आज इस्लामिक देश ईरान से है, जहां समलैंगिक संबंध बैन हैं। फीफा वर्ल्ड कप दोहा में हो रहा है, वहां भी समलैंगिक संबंध बैन हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
107 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
241 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
344 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
366 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
402 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
415 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
433 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
434 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
441 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines