नई दिल्ली: FIFA वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में मंगलवार को स्पेन-मोरक्को के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों के बीच शानदार-रोमांचक मुकाबला देखा गया। मैच का नतीजा पेनल्टी शूटआउट में निकला। जिसमें मोरक्को ने 2010 के वर्ल्ड चैंपियन स्पेन को बुरी तरह से रौंद दिया। फुल टाइम तक गोल को लेकर जद्दोजहद होती रही, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं दाग सकी। ऐसे में फुल टाइम के बाद 30 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया गया।
पहले एक्स्ट्रा टाइम में भी नहीं हुआ गोल
दोनों टीमें 90 मिनट के बाद 0-0 से बराबरी पर थीं। मोरक्को ने पहले हाफ में कुछ मौके बनाए, लेकिन वह स्कोर के लिए गोल नहीं दाग पाए। इसके बाद 30 मिनट का पहला एक्स्ट्रा टाइम दिया गया। इसमें भी दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। 120 मिनट तक कांटे की टक्कर के बाद राउंड ऑफ 16 मैच का नतीजा नहीं निकल सका।
पेनल्टी शूटआउट में हावी रही मोरक्को
इसके बाद दूसरा पेनल्टी शूटआउट हुआ। इसमें मोरक्को की टीम पूरी तरह से हावी रही और उसने दो गोल दागकर स्पेन के पैरों तले जमीन खिसका दी। आखिरकार मोरक्को ने स्पेन के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में 3 गोल दाग क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। स्पेन की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी और इस मैच में हार के बाद वर्ल्ड कप से बाहर हो गई।
खास बात यह है कि इस मैच से पहले स्पेन का नॉकआउट मैचों में एक्स्ट्रा टाइम का रिकॉर्ड है। स्पेन के इस मैच से पहले पिछले पांच नॉकआउट मैच अतिरिक्त समय में गए थे। विजेता क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल या स्विटजरलैंड से भिड़ेगा। 110 वें मिनट में मोरक्को के कप्तान रोमेन सैस को चोट लग गई। वह चोट से कराहते हुए देखे गए।
मोरक्को ने रचा इतिहास
इस शानदार जीत के बाद मोरक्को की टीम ने इतिहास रचा। वह पहली बार वर्ल्ड कप के क्वार्टरफाइनल में पहुंची है। जबकि टीम पुरुषों के विश्व कप क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली चौथी अफ्रीकी टीम भी बन गई।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022 से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
77 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
210 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
313 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
335 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
372 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
384 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
403 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
403 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
410 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
421 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines