नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में एक के बाद एक उलटफेर हो रहे हैं। शनिवार को पुर्तगाल-मोरक्को के बीच खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से शिकस्त देकर वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। इसके साथ ही मोरक्को ने सेमीफाइनल में एंट्री ले ली। पुर्तगाल की हार के बाद स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो काफी भावुक दिखे। वह आंसुओं में नजर आए। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: मेसी का मुकाबला लुका मोड्रिक से…ये हैं सेमीफाइनल की चार टीमें, देखें शेड्यूल
अहम मुकाबले में रहे बेंच पर
रोनाल्डो को अहम मुकाबले से बाहर कर दिया गया था। उन्हें एक बार फिर कोच ने प्लेइंग लाइनअप में शामिल नहीं किया था। रोनाल्डो शनिवार को क्वार्टरफाइनल के अहम मुकाबले में भी बेंच पर रहे। हालांकि वह पहले हाफ के बाद आए। पुर्तगाल को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। उनकी टीम एक भी गोल करने में सफल नहीं हो पाई और मुकाबला हार गई। वहीं मोरक्को की ओर से यूसुफ एन नेस्यारी ने 42वें मिनट में एक गोल दागा। जबकि वालिद चेद्रिया ने 90+3 मिनट में गोल दागा, लेकिन इसे अमान्य करार दे दिया गया। चेद्रिया को गोल के बाद रेड कार्ड दिखाया गया।
नए स्टार को मौका
दरअसल, पुर्तगाल टीम ने रोनाल्डो की जगह पिछले दो मुकाबलों में नए स्टार को मौका दिया। प्री-क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड को 6-1 से शिकस्त देकर पुर्तगाल ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। इस मैच में पुर्तगाल को गोंसालो रामोस के रूप में एक नया स्टार मिला, जिन्होंने हैट्रिक लगाई। 21 वर्ष के रामोस को सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जगह मैदान पर उतारा गया था। वहीं रोनाल्डो दूसरे हाफ में उतरे थे। कहा जा रहा है कि यह रोनाल्डो का आखिरी वर्ल्ड कप है। यदि ऐसा हुआ तो रोनाल्डो इस मैच को कभी नहीं भुला पाएंगे। फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पुर्तगाल क्वार्टरफाइनल में पहली बार कोई मैच हारा है।
मोरक्को ने रचा इतिहास
मोरक्को ने इस जीत के बाद इतिहास रच दिया। वह फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम बन गई है। इससे पहले 1990 में कैमरून, 2002 में सेनेगल और 2010 में घाना ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन कोई भी टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंची थी। पुर्तगाल टीम 1966 और 2006 में दो बार ही टॉप-4 में पहुंची है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
109 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
243 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
345 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
368 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
404 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
416 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
435 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
435 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
442 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines