FIFA World Cup 2022: 'मैजिशियन मेसी...' अकेले गेंद लेकर क्रोएशिया के गोलपोस्ट में घुस गए, इसके बाद जो हुआ वो इतिहास में दर्ज हो गया

MESSI

FIFA World Cup 2022: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना ने फाइनल में जगह बना ली है। पहले सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने क्रोएशिया को 3-0 से हराया। इस मैच में जूलियन अल्वारेज ने दो और मेसी ने एक गोल किए। मेसी एक बार फिर से फुटबॉल की पिच पर जादू कर के दिखाया। अपने कला से सबका दिल जीता और एक बार फिर से अपने देश को फाइनल में पहुंचा दिया।

विज्ञापन

मेसी मैजिक

मैच के 68वें मिनट में लियोनल मेसी हाफ-वे लाइन से बॉल को ड्रिबल करते हुए क्रोएशिया के पेनल्टी बॉक्स की ओर ले गए। मेसी ने राइट कॉर्नर से पेनल्टी बॉक्स के अंदर साथी प्लेयर अल्वारेज को पास दिया। मेसी के पास पर अल्वारेज ने गोल दाग दिया। पढ़ने में ये जितना आसान लग रहा है, दरअसल ये इतान आसान था नहीं। जब मेसी सेंटर से गेंद को लेकर आगे बढ़ने लगे तब उनके पिछे क्रोएशिया की ओर से सेंटर बैक से Gvardiol आए और मेसी का पीछा शुरू किया।

विज्ञापन

ड्रिबलिंग किंग का कमाल

लेकिन मेसी ने अपनी ड्रिबलिंग से उन्हें छकाया और क्रोएशिया के गोल पोस्ट के राइट साइ़ड तक गेंद ले गए और फिर मौका देखते ही बॉल सीधा Julian Alvarez की ओर डाल दी और उन्होंने कोई गलती नहीं की। बॉल सीधा क्रोएशिया के गोलपोस्ट में डाल दी।

विज्ञापन

रविवार को फ्रांस या मोरक्को को हराकर अर्जेंटीना अगर विश्व कप जीत लेता है तो मेसी का नाम पेले और डिएगो माराडोना जैसे महानतम खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाएंगे। दूसरा सेमीफाइनल आज फ्रांस और मोरक्को के बीच खेला जाएगा। बता दें कि मेसी के नाम सात बलोन डिओर, छह यूरोपीयन गोल्डन बूट और किसी क्लब के लिए सबसे ज्यादा गोल बार्सिलोना के लिए 672 करने का रिकॉर्ड है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ