FIFA World Cup 2022: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में राउंड ऑफ 16 अब समाप्त होने वाला है और सभी टीमें क्वार्टर फाइनल की तैयारियों में जुट गई है। इस साल वर्ल्ड कप में अब तक कई रोमांचक मैच देखने को मिले हैं जिसमें कई टीमों ने उलटफेर भी किया है। वर्ल्ड कप का फाइनल अभी दूर है लेकिन इसके पहले ही कई दिग्गजों द्वारा अपनी फेवरेट टीमों के नाम बताए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी ने उन टीमों के नाम बताए हैं जो कि फीफा वर्ल्ड कप 2022 जीत सकती है।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: रिचार्लिसन के गोल से गोल्डन बूट की रेस हुई रोमांचक, Lionel Messi समेत इन खिलाड़ियों में कांटे की टक्कर
अर्जेंटीना प्रबल दावेदार- मेसी
प्री क्वार्टर फाइनल में अपनी टीम को जिताने के बाद लियोनल मेसी ने प्रेस कांफ्रेंस में भाग लिया और बताया कि उनके मुताबिक कौन-सी वो चार टीमें है जो कि फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल जीत सकती है। मेसी ने इसमें सबसे पहला नाम अपनी खुद की टीम अर्जेंटीना का लिया है और कहा है कि ‘अर्जेंटीना उम्मीदवारों में से एक है। अर्जेंटीना एक पावरहाउस है और हमेशा से सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक रहा है। हम जानते थे कि हम ट्रॉफी जीतने के दावेदारों में से एक हैं, लेकिन हमें इसे पिच पर साबित करना था और हमने इसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फिर से साबित कर दिया।’
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: पुर्तगाल को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाने के लिए उतरेंगे Cristiano Ronaldo, इन टीमों के बीच होंगे मैच
ब्राजील, फ्रांस और स्पेन भी दावेदार – मेसी
मेसी ने अर्जेंटीना के अलावा क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली ब्राजील का भी नाम लिया है। उन्होंने कहा है कि कैमरून के खिलाफ हार के बावजूद ब्राजील बहुत अच्छा कर रहा है। वे अभी भी पसंदीदा टीमें में से एक हैं। ब्राजील के अलावा मेसी ने डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस का भी नाम लिया है जो कि विजयी रथ पर लगातार आगे बढ़ रही है। वहीं चौथी टीम मेसी के मुताबिक स्पेन हो सकती है। स्पेन ने भले ही जापान के सामने हार झेली हो लेकिन अब भी वह जीत की प्रबल दावेदार है।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022 से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
85 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
218 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
321 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
380 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
392 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
411 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
411 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
418 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines