FIFA World Cup 2022: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में राउंड ऑफ 16 अब समाप्त होने वाला है और सभी टीमें क्वार्टर फाइनल की तैयारियों में जुट गई है। इस साल वर्ल्ड कप में अब तक कई रोमांचक मैच देखने को मिले हैं जिसमें कई टीमों ने उलटफेर भी किया है। वहीं हर मैच के साथ गोल्डन बूट की रेस भी रोमांचक होती नजर आ रही है। इसमें फिलहाल फ्रांस के एमबापे टॉप पर मौजूद हैं। हालांकि लियोनल मेसी और अन्य खिलाड़ी भी ज्यादा पीछे नहीं है।
FIFA World Cup 2022: इन खिलाड़ियों के बीच जारी गोल्डन बूट की जंग
1. किलियन एमबाप्पे (Kylian mbappe): फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलियन एमबाप्पे गोल्डन बूट की रेस में फिलहाल सबसे आगे हैं। 23 साल के एमबाप्पे ने चार मुकाबलों में अबतक पांच गोल किए हैं। एमबाप्पे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक जबकि डेनमार्क और पोलैंड के खिलाफ दो-दो गोल किए थे। फ्रांस को अगला मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है ऐसे में इस मैच में भी अगर वे गोल कर देते है तो वे टॉप पर बने रहेंगे।
2. लियोनल मेसी (Lionel Messi): दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर्स में से एक लियोनल मेसी इस वर्ल्ड कप में बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं और अपनी टीम के लिए हर मैच में योगदान दे रहे हैं। 5 साल के मेसी ने चार मुकाबलों में तीन गोल दागे हैं. मेसी ने सऊदी अरब, मेक्सिको और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गोल दागा था। अर्जेंटीना का क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नीदरलैंड से मुकाबला होना है जहां मेसी अपना जलवा बिखेरना चाहेंगे। अगर मेसी इस मैच में दो से ज्यादा गोल दाग देते हैं तो वे टॉप पर भी आ सकते हैं।
3. रिचार्लिसन (Richarlison) : ब्राजील के रिचार्लिसन के लिए यह वर्ल्ड कप काफी शानदार रहा है और वह अबतक तीन गोल दाग चुके हैं। इस दौरान रिचार्लिसन ने सर्बिया के खिलाफ दो और साउथ कोरिया के विरुद्ध एक गोल किया। ब्राजील को क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया से भिड़ना है। रिचार्लिसन के गोल करने के तरीके को भी खुब सराहा जा रहा है उन्होंने अब तक हर गोल रच्नात्मक तरीके से किया है।
4. बुकायो साका (Bukayo Saka): इंग्लिश प्लेयर बुकायो साका भी गोल्डन बूट की रेस में शामिल हैं। साका ने ईरान के खिलाफ दो और सेनेगल के खिलाफ एक गोल दागा था। इंग्लैंड की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है जहां उसका सामना गत चैम्पियन फ्रांस से होना है। इस मैच में अगर वे लय जारी रख पाते हैं और टीम के लिए गोल दाग देते हैं तो वे इस रेस में और भी आगे हो जाएंगे।
5. अल्वारो मोराटा (Alwaro Morata): स्पेनिश खिलाड़ी अल्वारो मोराटा ने तीन मुकाबलों में तीन गोल दाग दिए हैं। मोराटा ने जापान, कोस्टा रिका और जर्मनी तीनों के ही खिलाफ स्कोर किया था। स्पेन की टीम को आज प्री-क्वार्टर फाइनल में मोरक्को का सामना करना है जहां मोराटा इस नंबर को और बढ़ा सकते हैं।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022 से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines