FIFA World Cup 2022: सनसनी जापान से हार गई जर्मनी, एशियाई टीमों के आगे बेदम हुई फुटबॉल की महाशक्तियां

Germany vs Japan
विज्ञापन

FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड में एक और बढ़ा उलटफेर हुआ है। आज जापान ने जर्मनी का हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। फुटबॉल में जर्मनी सबसे मजबूत टीमों में मानी जाती है। लेकिन जापान ने चार बार की वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हरा दिया। कतर वर्ल्ड कप में दो दिन में यह दूसरा बड़ा उलटफेर है। दोनों उलटफेर एशियाई टीमों ने ही किए हैं। इससे पहले मंगलवार को सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को 2-1 से हराया था।

अभी पढ़ें – Abu Dhabi T10: वर्ल्ड कप के फ्लॉप बल्लेबाज का हाहाकार, 18 गेंदों में 7 छक्के ठोक कूट डाला पचासा

विज्ञापन

दूसरे हाफ में जापान ने जर्मनी को चौंकाया

मैच का पहला गोल जर्मनी के लिए इल्के गुंडोगन ने दागा। उन्होंने यह गोल पहले ही हाफ में पेनल्टी से 33वें मिनट में किया था। पहले ही हाफ में जर्मनी 1-0 से आगे था। लेकिन जापान ने दूसरे हाफ में खेल को पूरी तरह पलट दिया। जापान के लिए रित्सु दोआन ने 75वें मिनट और तकुमा असानो ने 83वें मिनट में गोल किया। जापान ने जर्मनी को पूरी तरह चौंका दिया। जापान के लिए 83वें मिनट में तकुमा असानो ने गोल किया। इस गोल के साथ ही जापान की टीम ने 2-1 की बढ़त हासिल कर ली।

मैच में बॉल पॉजिशन जर्मनी के पास रहा। जर्मनी ने 75 फीसदी बॉल अपने पास रखा। शॉट्स के मामले में जर्मनी ही भारी नजर आई। जर्मनी ने 26 शॉट्स लगाए वहीं जापान ने मात्र 12 शॉट्स लगाए।

विज्ञापन

जर्मनी हो सकती है वर्ल्ड कप से बाहर

इस हार से जर्मनी की टीम को अब विश्व कप के पहले राउंड से बाहर होने का डर सताने लगा है। पिछली बार 2018 में भी जर्मनी पहले ही दौर में बाहर हो गया था। तब उसे पहले मैच में मैक्सिको ने और तीसरे मैच में एशियाई टीम दक्षिण कोरिया ने हराया था।

विज्ञापन

दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन

जापान: शुइची गोंडा (गोलकीपर), हिरोकी सकाई, को इटाकुरा, माया योशिदा, जुन्या इटो, यूटो नागाटोमो, वतरू एंडो, एओ तनाका, टेकफुसा कुबो, दाइची कामदा, डाइजेन माएडा।

जर्मनी: मैनुअल नुएर (गोलकीपर), डेविड राउम, एंटोनियो रुड्रिगर, निकोलस सुएले, निको श्लोट्टरबेक, जोशुआ किमिच, एल्काय गुडोअन, जमाल मुसियाला, थॉमस मूलर, सर्ज ग्नब्री, काई हावर्त्ज।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ