नई दिल्ली: FIFA वर्ल्ड कप 2022 में एक बार फिर बड़ा उलटफेर हुआ। शुक्रवार को क्रोएशिया-ब्राजील के बीच खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया ने 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील को रौंद डाला। वर्ल्ड नंबर 12 क्रोएशिया ने दुनिया की नंबर 1 टीम ब्राजील को करारी शिकस्त थमाकर दंग कर दिया। क्रोएशिया ने पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से जीत दर्ज की। क्रोएशिया की जीत के बाद ब्राजील वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। वहीं क्रोएशिया ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
What A Match
क्वार्टरफाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। फुल टाइम तक दोनों में से कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम दिया गया, जिसमें 105वें मिनट में ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने गोल दाग दंग कर दिया। लगने लगा कि ब्राजील यहां से मैच निकाल ले जाएगा, लेकिन क्रोएशिया ने 116वें मिनट में जोरदार वापसी कर ली। क्रोएशिया के फुटबॉलर ब्रूनो पेटकोविक ने गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
पेनल्टी शूटआउट में एक भी गोल मिस नहीं
जब एक्स्ट्रा टाइम में भी मुकाबले का नतीजा नहीं निकला तो मैच पेनल्टी शूटआउट तक गया। जिसमें क्रोएशिया के फुटबॉलर पूरी तरह से हावी रहे। उनसे एक भी गोल मिस नहीं हुआ। क्रोएशिया के निकोला व्लासिक ने अपनी टीम के लिए पहला गोल दागा, जबकि ब्राजील के रोड्रिगो से पहला पेनल्टी शॉट मिस हो गया। इसके बाद क्रोएशिया के लोवरो मेजर ने गोल दाग इस बढ़त को बढ़ा दिया।
FIFA World Cup 2022: Lionel Messi ने हवा को चीरते हुए दाग दिया तूफानी गोल, पेले को भी छोड़ा पीछे, देखें वीडियो
पेनल्टी में हावी रही है क्रोएशिया
हालांकि ब्राजील के केसमिरो ने गोल दाग मुकाबला रोचक बना दिया। अब तीसरे शॉट की बारी थी। क्रोएशिया के लुका मोड्रिक ने शानदार गोल दाग दर्शकाें की नसों में रोमांच भर दिया। इसके बाद ब्राजील के पेट्रो ने गोल दाग एक बार फिर दर्शकों में जोश भर दिया।
क्रोएशिया के मिस्लाव ओरसिक ने चौथा गोल दागा तो ब्राजील के पैरों तले जमीन खिसकने लग गई। इसके बाद ब्राजील के मारक्यूहोंस से गोल मिस हो गया। ब्राजील से गोल मिस होते ही क्रोएशिया की टीम जोश से भर गई और ऐतिहासिक जीत के बाद खुशी के मारे मैदान में दौड़ लगाने लगी। खास बात यह है कि क्रोएशिया पेनल्टी शूटआउट में काफी ताकतवर रही है। उसने अपने पिछले तीनों वर्ल्ड कप पेनल्टी शूटआउट जीते हैं।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022 से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines