---विज्ञापन---

FIFA World Cup 2022: 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील को क्रोएशिया ने रौंदा, पेनल्टी शूटआउट में दी शिकस्त

नई दिल्ली: FIFA वर्ल्ड कप 2022 में एक बार फिर बड़ा उलटफेर हुआ। शुक्रवार को क्रोएशिया-ब्राजील के बीच खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया ने 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील को रौंद डाला। वर्ल्ड नंबर 12 क्रोएशिया ने दुनिया की नंबर 1 टीम ब्राजील को करारी शिकस्त थमाकर दंग कर दिया। क्रोएशिया ने पेनल्टी […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: FIFA वर्ल्ड कप 2022 में एक बार फिर बड़ा उलटफेर हुआ। शुक्रवार को क्रोएशिया-ब्राजील के बीच खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया ने 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील को रौंद डाला। वर्ल्ड नंबर 12 क्रोएशिया ने दुनिया की नंबर 1 टीम ब्राजील को करारी शिकस्त थमाकर दंग कर दिया। क्रोएशिया ने पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से जीत दर्ज की। क्रोएशिया की जीत के बाद ब्राजील वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। वहीं क्रोएशिया ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

What A Match

क्वार्टरफाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। फुल टाइम तक दोनों में से कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम दिया गया, जिसमें 105वें मिनट में ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने गोल दाग दंग कर दिया। लगने लगा कि ब्राजील यहां से मैच निकाल ले जाएगा, लेकिन क्रोएशिया ने 116वें मिनट में जोरदार वापसी कर ली। क्रोएशिया के फुटबॉलर ब्रूनो पेटकोविक ने गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

---विज्ञापन---

FIFA World Cup 2022: आज मैदान पर अपना जलवा बिखेरेंगे मेसी और नेमार, इन टीमों के बीच होंगे क्वार्टर फाइनल के मुकाबले

---विज्ञापन---

पेनल्टी शूटआउट में एक भी गोल मिस नहीं  

जब एक्स्ट्रा टाइम में भी मुकाबले का नतीजा नहीं निकला तो मैच पेनल्टी शूटआउट तक गया। जिसमें क्रोएशिया के फुटबॉलर पूरी तरह से हावी रहे। उनसे एक भी गोल मिस नहीं हुआ। क्रोएशिया के निकोला व्लासिक ने अपनी टीम के लिए पहला गोल दागा, जबकि ब्राजील के रोड्रिगो से पहला पेनल्टी शॉट मिस हो गया। इसके बाद क्रोएशिया के लोवरो मेजर ने गोल दाग इस बढ़त को बढ़ा दिया।

---विज्ञापन---
FIFA World Cup 2022: Lionel Messi ने हवा को चीरते हुए दाग दिया तूफानी गोल, पेले को भी छोड़ा पीछे, देखें वीडियो

पेनल्टी में हावी रही है क्रोएशिया 

हालांकि ब्राजील के केसमिरो ने गोल दाग मुकाबला रोचक बना दिया। अब तीसरे शॉट की बारी थी। क्रोएशिया के लुका मोड्रिक ने शानदार गोल दाग दर्शकाें की नसों में रोमांच भर दिया। इसके बाद ब्राजील के पेट्रो ने गोल दाग एक बार फिर दर्शकों में जोश भर दिया।

---विज्ञापन---

क्रोएशिया के मिस्लाव ओरसिक ने चौथा गोल दागा तो ब्राजील के पैरों तले जमीन खिसकने लग गई। इसके बाद ब्राजील के मारक्यूहोंस से गोल मिस हो गया। ब्राजील से गोल मिस होते ही क्रोएशिया की टीम जोश से भर गई और ऐतिहासिक जीत के बाद खुशी के मारे मैदान में दौड़ लगाने लगी। खास बात यह है कि क्रोएशिया पेनल्टी शूटआउट में काफी ताकतवर रही है। उसने अपने पिछले तीनों वर्ल्ड कप पेनल्टी शूटआउट जीते हैं।

और पढ़िए FIFA World Cup 2022 से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 09, 2022 11:27 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola