Argentina vs France: कतर में खेला जा रहा फीफा वर्ल्ड कप अब अपने अंत की ओर बढ़ गया है और आज अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मैच खेला जाना है। ये मैच भारतीय समयानुसार रात को 8:30 बजे शुरू होगा। इस मैच के शुरू होने से पहले फीफा द्वारा एक क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। ये काफी भव्य होने वाली है और इसमें कई बड़े कलाकार भाग लेने वाले हैं। भारत की तरफ से इसमें दिलबर गर्ल नोरा फतेही परफॉर्म करेगी।
नोरा फतेही के अलावा ये सितारे करेंगे परफॉर्म
नोरा के अलावा जिस कलाकार की क्लोजिंग सेरेमनी में शामिल होने की बात पुष्टि हुई है उनमें प्यूर्टो रिको के सिंगर ओजुना और कांगो-फ्रांसीसी रैपर गिम्स का नाम भी शामिल है। इसके अलावा जेनिफर लोपेज और शकीरा के भी विश्व कप फाइनल के लिए एक म्यूजिक वीडियो में फीचर होने की संभावना है।
FIFA World Cup 2022: भारतीय समयानुसार कब शुरू होगी क्लोजिंग सेरेमनी
फीफा विश्व कप के फाइनल मैच से पहले क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन लुसैल स्टेडियम में किया जाएगा। इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम के 6 बजकर 30 मिनट पर होने की उम्मीद है। इस पूरे कार्यक्रम का समय लगभग आधे घंटे रहने की उम्मीद है।
FIFA World Cup 2022 Closing Ceremony: भारत में फ्री में ऐसे देख सकेंगे लाइव
फीफा वर्ल्ड कप 2022 की क्लोजिंग सेरेमनी भारत में स्पोर्ट्स 18 चैनल पर लाइव देखी जा सकती है। इसे आप अपने मोबाइल या फिर लैपटॉप पर जियो सिनेमा एप या वेबसाइट पर फ्री में देख सकते हैं। इस सेरेमनी के बाद मैच का भी प्रसारण यहीं पर किया जाएगा।
Argentina vs France Head to Head: अर्जेंटीना का पलड़ा भारी
अभी तक फुटबॉल के मैदान पर अर्जेंटीना और फ्रांस की 12 बार टक्कर हुई है। इसमें अर्जेंटीना ने 6 मुकाबलों में जीत हासिल की है। फ्रांस ने सिर्फ तीन मैच जीते हैं और तीन ड्रॉ रहे। दोनों का पहला मुकाबला 1930 में हुए पहले वर्ल्ड कप में हुआ था। उस मैच को अर्जेंटीना ने 1-0 से अपने नाम किया था। वहीं दोनों के बीच आखिरी मैच 2018 के फीफा वर्ल्ड कप में हुआ था जिसमें फ्रांस ने अर्जेंटीना को हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
अर्जेंटीना ने 36 साल पहले जीता था खिताब
अर्जेंटीना ने 1978 और 1986, जबकि फ्रांस ने 1998 और 2018 में फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। अर्जेंटीना के पास 36 साल बाद पहली बार विश्व कप की ट्रॉफी हासिल करने का मौका है। वहीं, फ्रांस लगातार दूसरी बार खिताब जीतने से एक कदम दूर है।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
82 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
215 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
318 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
389 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
408 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
408 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
415 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines