हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

FIFA World Cup 2022: फाइनल से पहले होगा एक और धमाकेदार मैच, तीसरे स्थान के लिए भिड़ेंगे क्रोएशिया और मोरक्को

विज्ञापन

FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। इस मैच से पहले 17 दिसंबर को दो सेमीफाइनलिस्ट टीम तीसरे स्थान के लिए भिड़ेंगी। क्रोएशिया और मोरक्को के बीच यह टक्कर देखने को मिलेगा।

क्रोएशिया को अर्जेंटीना के हाथों और मोरक्को को फ्रांस के हाथों सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। अब ये दोनों टीम तीसरे स्थान के लिए खेलेंगी।

और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: अर्जेंटीना के लिए ये बड़ी डरावनी खबर है, फाइनल से पहले मेसी ने छोड़ा ट्रेनिंग सेशन

बता दें कि क्रोएशिया पिछले वर्ल्ड कप की रनर-अप टीम रही है। लेकिन इस बार उसे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने 3-0 से शिकस्त दी। उधर, मोरक्को ने पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। वह पहली अफ्रीकी टीम है जो फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंची है। क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल को हराकर वह सेमीफाइनल में पहुंची थी। सेमीफाइनल में फ्रांस ने हरा दिया।

और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: ‘इस खिलाड़ी को मिल सकता है बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड…’, रोनाल्डो ने बताया कौन जीतेगा वर्ल्ड कप

कब और कहां देखें मुकाबला?

फीफा वर्ल्ड कप में तीसरे स्थान के लिए होने वाला यह मुकाबला खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। 17 दिसंबर को भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे मैच शुरू होगा। मैच का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स18 1 और स्पोर्ट्स18 1HD पर किया जाएगा। वहीं, फाइनल मुकाबला 18 को फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच होगा। दोनों टीमें पहली बार फाइनल में आमने-सामने होंगी।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें