FIFA 2022: डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस की धमाकेदार शुरुआत, ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से दी मात

FIFA World Cup 2022 Mbappe

FIFA World Cup 2022 Mbappe

विज्ञापन

FIFA 2022: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में मंगलवार को कई रोमांचक मैच खेले गए। सबसे पहले साउदी अरब ने बड़ा उलटफेर करते हुए अर्जेंटिना को 2-1 से हरा दिया वहीं बाद में रात में खेले गए मैच में डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह से पटखनी दे दी। फ्रांस ने ऑस्ट्रेलिया को चारो खाने चित कर दिया और 4-1 से मात दे दी। फ्रांस की इस जीत में ओलिवर गिरोड ने निभाई जिन्होंने एक साथ दो गोल दागे और ऑस्ट्रेलिया के डिफेंडरों को चकमा दे दिया।

FIFA 2022: ऑस्ट्रेलिया की शानदार शुरुआत पर ओलिवर गिरोड ने फेरा पानी

दरअसल इस मैच को अंत में तो फ्रांस ने जीत लिया लेकिन शुरुआत की बात करें तो इसमें ऑस्ट्रेलिया का दबदबा नजर आता हैं। ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस पर दमादम प्रेशर बनाते हुए 9वे मिनट में ही गोल कर दिया जिसके बाद लोगों को एक और उलटफेर की उम्मीद थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर एड्रियन रेबियट और ओलिवर गिरोड ने पानी फेर दिया जिन्होंने लगातार दो गोल दाग दिए और पहले हाफ के बाद स्कोर 2-1 पर रहा।

विज्ञापन

FIFA 2022: दूसरे हाफ में ऑस्ट्रेलिया को नहीं मिला वापसी का मौका

मैच का दूसरा हाफ शुरू होते ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दमखम दिखाया और गोल मारने का पूरा प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे। जिसके बाद फ्रांस ने अपना दबदबा बनाया और जीत के अंतर को और भी ज्यादा बढ़ाते हुए 2 और गोल किए जिसके बाद अंत में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच से पहले फ्रांस के स्टार खिलाड़ी करीम बेंजेमा ने चोट के चलते टीम का साथ छोड़ दिया था जिसके बाद टीम कमजोर नजर आ रही थी लेकिन फ्रांस ने इसे गलत साबित कर दिया। वहीं इस मैच में 2018 में सभी को चौंकाने वाले एमबापे ने भी एक गोल किया।

विज्ञापन

ये थी दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन:

फ्रांस: ह्यूगो लोरिस (गोलकीपर), बेंजामिन पावर्ड, दयोट उपामेकानो, इब्राहिम कोनाटे, लुकास हर्नांडेज, ऑरेलियन तचौमेनी, एड्रियन रेबियोट, ओस्मान डेम्बेले, एंटोनी ग्रीजमैन, किलियन एमबाप्पे, ओलिवर गिरोड.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया: मैट रयान (गोलकीपर), एन. एटकिंसन, हैरी साउटर, काई रोल्स, अजीज बेहिच, आरोन मूय, रिले मैक्ग्री, जैक्सन इरविन, मैथ्यू लेकी, मिचेल ड्यूक, क्रेग गुडविन.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ