FIFA WC 2022: कतर में खेले जा रहे फीफा विश्व कप 2022 में नॉकआउट राउंड की शुरुआत हो चुकी है। अर्जेंटीना और निदरलैंड ने राउंड-16 के अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। अब बारी इंग्लैंड की है। आज वर्ल्ड कप में दो मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला फ्रांस और पोलैंड के बीच होगा। वहीं दूसरा मैच इंग्लैंड और सेनेगल के बीच खेला जाएगा। मैच भारतीय समय के अनुसार रात 12:30 से शुरू होगा।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: मोरक्को ने कनाडा को रौंद रच दिया इतिहास, वर्ल्ड नंबर 2 बेल्जियम बाहर
इंग्लैंड की टीम दिख रही है दमदार
इंग्लैंड की टीम इस बार फेवरेट मानी जा रही है। पहले राउंड में टीम ने अच्छा खेल दिखाया है। टूर्नामेंट के नॉकआउट चरणों के लिए क्वालीफाई करने के लिए इंग्लैंड ग्रुप बी में शीर्ष पर रहा। हालांकि केन की टीम को सेनेगल से सतर्क रहना होगा। कागज पर इंग्लैंड की टीम मजबूत दिखती है, लेकिन सेनेगल का हालिया फॉर्म ज्यादा बेहतर है। इंग्लैंड ने अपने पिछले पांच में से दो मैच जीते हैं। दो ड्रॉ रहे हैं और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
हैरी केन ने भरी हुंकार
मैच से पहले बोलते हुए हैरी केन ने कहा कि सेनेगल के खिलाफ अंतिम -16 के मुकाबले से पहले वह काफी फिट महसूस कर रहे हैं, जोर देकर कहा कि ग्रुप स्टेज इंग्लैंड के लिए अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि मैं अब यहां दो या तीन गोल के साथ बैठना पसंद करूंगा, लेकिन मुझे लगता है कि ग्रुप स्टेज अच्छा रहा है। नॉकआउट चरण में जाने से मुझे वास्तव में अच्छा लग रहा है। मैं फिट और तेज महसूस करता हूं। इंग्लैंड के कप्तान ने इस विश्व कप में अपने अभियान की तुलना 2020 यूरोपीय चैंपियनशिप से की, जहां उन्होंने नॉकआउट में चार गोल किए।
इंग्लैंड की टीम 2018 के वर्ल्ड कप में सेमीफाइल में पहुंची थी। लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाना चाहेगी। इससे पहले यह टीम एक बार ऐसा कर चुकी है। 2002 के बाद 2006 में भी इंग्लैंड क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहा था।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022 से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
99 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
232 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
335 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
357 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
394 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
406 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
425 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
425 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
432 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines