FIFA U-17 World Cup: मैच के दिन मिले खिलाड़ियों को जूते, AIFF शुरू करेगा जांच
Edited By Pushpendra Sharma

AIFF
Edited By Pushpendra Sharma

AIFF
नई दिल्ली: भारत में अंडर 17 फीफा वर्ल्ड की शुरुआत हो चुकी है। इसी दौरान एक विवाद सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यूएसए के खिलाफ अपने पहले मैच के दिन ही भारतीय खिलाड़ियों को जूते मिले थे। मैच डे पर मिले शूज मामले पर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने संज्ञान लिया है।
एआईएफएफ फीफा महिला अंडर -17 विश्व कप टीम के चार सदस्यों के जूते देर से आने की जांच शुरू करेगा। एआईएफएफ के महासचिव शाजी प्रभाकरन ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय टीम विभाग से रिपोर्ट मांगी है कि नए जूतों की खेप समय पर कैसे नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रभाकरण ने गुरुवार को पीटीआई-भाषा से कहा, “प्रारंभिक रिपोर्ट को देखने के बाद हम तथ्यों का पता लगाने और जिम्मेदारी तय करने के लिए जांच शुरू करेंगे।” पता चला है कि कुछ खिलाड़ियों ने पिछले महीने नए जूते के लिए अनुरोध किया था, लेकिन रोड ट्रांसपोर्ट के माध्यम से लाए जाने के कारण इसमें देरी हुई। प्रभाकरण ने कहा कि एआईएफएफ को अभी भी खिलाड़ियों को जूते देने में देरी के कारणों का पता नहीं है और इसलिए रिपोर्ट मांगी गई है।
उन्होंने कहा, ‘हमने एआईएफएफ के राष्ट्रीय टीम विभाग से रिपोर्ट मांगी है। हमारे पास पूरे तथ्य नहीं हैं कि यह कैसे हुआ।” “हम यह जानते हैं कि स्मॉल साइज के जूते पहनने वाले तीन से चार खिलाड़ी नए जूते चाहते थे लेकिन वे जूते खिलाड़ियों तक देर से पहुंचे।” एक फुटबॉल खिलाड़ी को नया बूट पहनने के पहले दिन असुविधा महसूस हो सकती है क्योंकि उसे इसकी आदत पड़ने में समय लगता है। भारत मंगलवार को अपना पहला मैच अमेरिका से 0-8 से हार गया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: