FIFA Kiss Controversy Luis Rubiales Refuses to Resign: स्पेनिश फुटबॉल महासंघ प्रमुख लुइस रूबियल्स को लेकर विवाद चल रहा है। पिछले रविवार फीफा वुमंस वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड पर 1-0 की जीत के बाद फुटबॉलर जेनी हर्मोसो को चूमने के बाद बवाल मच गया।
खबर थी कि फीफा, खिलाड़ियों, संघों और राजनेताओं के दबाव के कारण रूबियल्स इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि उन्होंने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। रूबियल्स आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने इस्तीफे की घोषणा करने वाले थे। उन्होंने अब आश्चर्यजनक रूप से यू-टर्न ले लिया है। रूबियल्स ने अपने ‘किस गेट’ विवाद पर घोषणा करते हुए कहा- “मैं इस्तीफा नहीं दे रहा हूं।”
‘झूठा नारीवाद’
रुबियल्स ने महिला विश्व कप फाइनल में अपने आक्रामक व्यवहार के बाद इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया। साथ ही उन्होंने अपने खिलाफ लोगों के आवेश को ‘झूठा नारीवाद’ बताया है। सिडनी में इंग्लैंड पर 1-0 की जीत के बाद मेडल लेते समय रूबियल्स ने स्पेनिश खिलाड़ी जेनी हर्मोसो को मुंह पर चूम लिया था। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। फाइनल मैच में आखिरी सीटी बजते ही ला रोजा की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाते समय रूबियल्स की एक अश्लील हरकत की भी आलोचना की गई थी।
मैं अंत तक लड़ूंगा
इस घटना का फुटेज भी सामने आया। जिसमें रूबियल्स को स्पेन की रानी लेटिजिया और उनकी 16 वर्षीय बेटी राजकुमारी इन्फेंटा सोफिया के पास खड़े होकर अश्लील हरकत करते हुए देखा गया था। महासंघ के अधिकारियों की एक आपातकालीन बैठक के बाद उन्होंने चिल्लाते हुए कहा- ”मैं इस्तीफा नहीं देने जा रहा हूं, मैं अंत तक लड़ूंगा।” रूबियल्स ने शिकायत की कि झूठे नारीवादी मुझे मारने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने ‘किस’ को “स्वतंत्र, पारस्परिक और सहमतिपूर्ण” बताया। फुटबॅाल शीर्ष संस्था की अनुशासनात्मक समिति इसकी जांच कर रही है। वहीं हर्मोसो कह चुकी हैं कि उन्हें रूबियल्स का चूमना पसंद नहीं आया।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
110 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
243 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
346 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
368 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
405 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
417 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
436 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
436 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
443 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines