हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Fastest delivery! गेंदबाज नहीं गोली हैं Umran Malik, तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड

विज्ञापन

IND vs SL: उमरान मलिक ने गुवाहाटी वनडे में इतिहास रच दिया है। उन्होंने मैच में 156 KMPH की रफ्तार से गेंद फेंकी है। ये भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा फेंकी गई सबसे तेज गेंद हैं। उन्होंने 156 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी।

और पढ़िए – आपका दिल जीत लेगा KL Rahul का ये शॉट, घुटना टेक जड़ दिया बेहतरीन छक्का, देखें वीडियो

उमरान मलिक का तूफान

उमरान मलिक की आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। उमरान मलिक ने श्रीलंका के रन-चेज़ के दौरान ये गति निकाली। आईपीएल 2022 में अपने यादगार प्रदर्शन के बाद, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तेज गेंदबाज गुवाहाटी में एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच के दौरान तबाही मचा दी है।

मलिक ने आईपीएल में 157 किमी प्रति घंटा की रफ्तान निकाली है। उमरान ने श्रीलंका टी20 के दौरान 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की थी और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। उन्होंने सीरीज में कुल सात विकेट लिए थे।

और पढ़िए – पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच आज, जानें भारत में कब और कैसे देखें लाइव

खतरे में शोएब अख्तर का रिकॉर्ड

अब भारतीय गेंदबाजों में कोई उनके आस-पास भी नहीं है। जसप्रीत बुमराह दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 153.36 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। इसके अलावा मोहम्मद शमी ने भी 153.3 और नवदीप सैनी ने 152. (https://lapeerhealth.com/) 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। उमरान इस सब कहीं आगे हैं। उनका टारगेट अब पाकिस्तान के तेज गेंदजाब शोएब अख्तर के रिकॉर्ड पर है।

कोहली की विराट पारी

भारत ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 373 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से विराट कोहली ने 45वां वनडे शतक बनाया। वनडे में ये विराट का लगातार दूसरा शतक है। बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में विराट से सेंचुरी जड़ी थी। उनके फॉर्म को देखकर लग रहा है कि इस साल सचिन तेंदुलकर का महान रिकॉर्ड टूटने वाला है। सचिन के नाम वनडे में 50 शतकों का रिकॉर्ड है। विराट ने 45 सेंचुरी बना लिए हैं।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें