ENG vs SA Test: फाइनल मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान, ये खिलाड़ी करेगा डेब्यू

eng vs sa test Harry Brook

नई दिल्ली: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे और फाइनल टेस्ट की शुरुआत 8 सितंबर से होगी। दोनों टीमें इस सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं। इस अहम मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड की इस टीम में यॉर्कशायर के खिलाड़ी हैरी ब्रुक डेब्यू करने जा रहे हैं।

कर चुके हैं टी 20 डेब्यू
23 साल के हैरी ब्रुक वेस्ट इंडीज के खिलाफ जनवरी 2022 में टी 20 इंटरनेशनल डेब्यू कर चुके हैं। हाल ही उन्होंने भारत के खिलाफ टी 20 सीरीज में हिस्सा लिया था। वह टी 20 इंटरनेशनल में 4 मैचों में 65 रन बना चुके हैं। जबकि फर्स्ट क्लास करियर की बात की जाए तो 56 मैचों की 90 ईनिंग्स में 36 से ज्यादा की एवरेज से 3067 रन जड़ चुके हैं। लिस्ट ए के 15 मैचों में 343 और 83 टी 20 में 2125 रन बना चुके हैं।

दाएं हाथ के बल्लेबाज और गेंदबाज को आखिरकार टेस्ट टीम में भी मौका मिल गया है। उन्हें चोटिल जॉनी बेयरस्टो के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है। तीसरा मैच ओवल में भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा।

फाइनल मुकाबले के लिए इंग्लैंड की टीम
एलेक्स लीस, जैक क्रॉले, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स विकेटकीपर, स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिन्सन, जैक लीच, जिमी एंडरसन

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की स्टेंडिंग्स के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया 70 पॉइंट प्रतिशत के साथ टॉप पर है। जबकि साउथ अफ्रीका 66.67 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड की बात करें तो वह 8 मुकाबलों में हार और 6 में जीत के बाद 35.19 के साथ सातवें नंबर पर है। देखना होगा कि फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड किस तरह उलटफेर करती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ