ENG vs SA: इसे कहते हैं किस्मत! एक हाथ से छूटा, दूसरे से जॉनी बेयरस्टो ने पकड़ लिया कैच, देखें वीडियो

eng vs sa test

नई दिल्ली: इंग्लिश टीम किस्मत की धनी है। कभी खिलाड़ियों के बल्ले से लगकर रन मिल जाते हैं, तो कभी नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े बल्लेबाज के बैट से लगकर बॉल से कैच हो जाता है। एक बार फिर किस्मत ने इंग्लिश टीम का साथ दिया है। लॉर्ड्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। हुआ यूं कि 318 रन पर साउथ अफ्रीका के 9 विकेट गिर चुके थे। दसवें विकेट के रूप में लुंगी एनगिडी एनरिक नॉर्टजे का साथ देने आए। लुंगी ने पांच गेंद जैसे तैसे खेल लीं। 90वें ओवर में वह स्टुअर्ट ब्रॉड का शिकार बने।

विज्ञापन

ब्रॉड ने जैसे ही ओवर द विकेट गेंद फेंकी, इस पर एनगिडी ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और गेंद स्लिप में लगे जॉनी बेयरस्टो की ओर उड़ गई। बेयरस्टो ने कैच लेने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनके हाथ से छूट गई और नीचे गिरने लगी। एकाएक बेयरस्टो संभले और नीचे गिरती बॉल को बाएं हाथ से उठा लिया। ये नजारा देख सब दंग रह गए। मैच की बात की जाए तो तीसरे दिन साउथ अफ्रीका की टीम 326 रन बनाकर आउट हुई। इंग्लिश टीम 165 रनों पर ऑलआउट हुई थी। साउथ अफ्रीका की ओर से ओपनर सरेल इरवी ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 73 रनों का योगदान दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ