---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

ENG vs IRE: जो रूट ने टेस्ट में रचा इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज

नई दिल्ली: इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जो रूट ने शुक्रवार को टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया। आयरलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन रूट ने 56 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के साथ रूट ने टेस्ट में 11000 रन पूरे कर लिए। इसी के साथ उन्होंने […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जो रूट ने शुक्रवार को टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया। आयरलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन रूट ने 56 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के साथ रूट ने टेस्ट में 11000 रन पूरे कर लिए। इसी के साथ उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

सबसे तेज 11 हजार रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने 

जो रूट ने 130वें मैच में ये मुकाम हासिल किया। रूट सबसे कम मैचों में सबसे तेज 11 हजार टेस्ट रन पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे और इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए। सबसे कम मैचों में 11 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा के नाम दर्ज है, उन्होंने 121 मैचों में ये मुकाम हासिल किया था। जबकि श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा ने 122वें मैच में इस मील के पत्थर को पार किया था। रूट ने चायकाल से पहले 52 रन बनाकर ये मुकाम हासिल किया।

---विज्ञापन---

ओवरऑल 11वें बल्लेबाज बने 

जो रूट टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के 11वें खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम 130 मैचों की 238 ईनिंग में 11004 रन हो गए हैं। रूट ने अब तक 29 शतक और 58 अर्धशतक जमाए हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शीर्ष पर भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर हैं। तेंदुलकर ने 200 मैचों की 329 ईनिंग में 15921 रन जड़े थे। रूट अब ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एलन बॉर्डर के रिकॉर्ड से थोड़े ही पीछे हैं। बॉर्डर के नाम 11174 रन दर्ज हैं।

---विज्ञापन---

फैब फोर के पहले खिलाड़ी 

रूट 11 हजार रनों के मुकाम तक पहुंचने वाले फैब फोर के पहले खिलाड़ी भी बन गए। फैब फोर विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, जो रूट और केन विलियमसन के ग्रुप को कहा जाता है। इन्हें पिछले एक दशक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है।

First published on: Jun 02, 2023 10:48 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola