WWE: डब्ल्यूडब्ल्यूई को देखने वाले और उसका आनंद उठाने वाले फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल इस शो में भाग लेने वाले चैंपियन खिलाड़ी और रेसलर ड्रू मैकइंटायर डब्ल्यूडब्ल्यूई को हमेशा के लिए अलविदा कह सकते हैं। ड्रू मैकइंटायर को हाल ही में ‘ग्रैंडेस्ट स्टेज ऑफ देम ऑल’ में शेमस और गुंथर के खिलाफ ‘ट्रिपल थ्रेट मैच’ में भाग लेते हुए देखा गया था।
इस मैच में ड्रू मैकइंटायर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे और उन्हें बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। मैच में मैकइंटायर को दोनों ही खिलाड़ियों ने टार्गेट किया था। इस मैच के बाद से ही उनकी हालिया गतिविधियों के चलते हर तरफ से कयास लगाए जा रहे हैं कि वे WWE को अलविदा कह देंगे।
और पढ़िए – MI vs KKR: सूर्यकुमार यादव कर रहे मुंबई इंडियंस की कप्तानी, रोहित इस वजह से नहीं खेल रहे मैच
कांट्रेक्ट जल्द होगा खत्म
हाल ही में यह खबर आई थी कि ड्रू मैकइंटायर का WWE कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला है। हालाँकि, यह भी बताया गया कि उनके अनुबंध में वर्तमान में नौ महीने बाकी हैं। लेकिन एक नया समझौता होने से दूर है।
अब हालिया गतिविधियों से कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार एक समझौते पर पहुंचने में विफल रहने के बाद कंपनी छोड़ रहे हैं।
ट्विटर से हटाई WWE की जानकारी
बता दें कि ड्रू मैकइंटायर ने हाल ही में अपना ट्विटर बायो चेंज कर दिया है। उन्होंने वहां से WWE से जुड़ी हर जानकारी हटा दी है। हालांकि, यह उल्लेखनीय है कि ड्रू मैकइंटायर के ट्विटर हैंडल का नाम अभी भी “ड्रू मैकइंटायर” है।
इसके अलावा रिपोर्ट्स में ये भी पता चला है कि मैकइंटायर इस समय कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
हालांकि, ड्रू मैकइंटायर की हालिया गतिविधियों का वास्तविक कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। यह सैथ रॉलिंस की तरह ही एक स्मोकस्क्रीन भी हो सकता है, जिसने रैसलमेनिया से पहले पिछले साल अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लैक आउट कर दिया था।
और पढ़िए – IPL 2023: केएल राहुल का ये कैच कैसे मिस कर सकते हो…,बताया जा रहा है कैच ऑफ द टूर्नामेंट!
कौन हैं ड्रू मैकइंटायर?
ड्रू मैकइंटायर या एंड्रयू मैकलीन गैलोवे IV एक स्कॉटिश पेशेवर पहलवान हैं, जिन्हें 2007 से डब्ल्यूडब्ल्यूई के साथ अनुबंधित किया गया है। उन्होंने हाल ही में 2023 रॉयल रंबल मैच में भाग लिया था, जहां उन्हें गुंथर द्वारा समाप्त कर दिया गया था। उन्होंने 2020 में ब्रॉक लेसनर को हराया था और WWE चैंपियनशीप जीत ली थी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
433 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines