हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'धोनी 5 साल और IPL खेल सकते हैं', वर्ल्ड कप जीतने वाले टीममेट ने किया दावा

विज्ञापन

नई दिल्ली: एमएस धोनी अपने करियर की ढलान पर हैं और यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 उनका आखिरी सीजन होगा। हालांकि धोनी अभी इसे लेकर खुद कुछ नहीं बोला है। चेन्नई सुपर किंग्स  ने इस सीजन में जितने भी स्टेडियम का दौरा किया, वहां इस दिग्गज क्रिकेटर को जबरदस्त समर्थन मिला है। उनके फैंस हर स्टेडियम में उन्हें चियर्स करने आ रहे हैं।

यूसुफ पठान की सोच अलग

भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी यूसुफ पठान कुछ और ही सोचते हैं। धोनी की कप्तानी में भारत की पहली कैप हासिल करने वाले पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज नए इम्पैक्ट प्लेयर नियम के साथ अगले पांच साल तक आईपीएल खेल सकते हैं। यूसुफ पठान ने कहा “धोनी को क्यों जाना चाहिए? नए इम्पैक्ट प्लेयर नियम के साथ वह पांच साल तक खेल सकते हैं। हालांकि वह कप्तान नहीं हो सकते हैं, लेकिन प्रशंसक उन्हें सीएसके की बल्लेबाजी और मेंटर के रूप में देखेंगे।”

इम्पैक्ट प्लेयर रूल से धोनी को फायदा

यूसुफ पठान ने कहा “मेरी राय में नए इम्पैक्ट प्लेयर नियम के कारण धोनी अगले पांच साल तक खेलना जारी रख सकते हैं। उन्होंने संन्यास के बारे में कुछ नहीं कहा यह अन्य लोग हैं जो इसके बारे में बात कर रहे हैं। उनमें अभी काफी क्रिकेट बाकी है। घुटनों में दर्द के बावजूद उन्होंने आईपीएल में बड़े-बड़े छक्के लगाए हैं। तो यह खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यलो आर्मी का आखिरी लीग मैच आज

धोनी की अगुवाई वाली सीएसके को वर्तमान में तालिका में दूसरे स्थान पर रखा गया है, लेकिन उनकी प्ले-ऑफ की उम्मीद पूरी तरह से दिल्ली के खिलाफ अंतिम लीग मैच पर निर्भर करता है। सीएसके के13 मैचों में 15 अंक हो गए हैं और एक जीत उन्हें अगले चरण में ले जाएगी। हालांकि यलो आर्मी के लिए चीजें मुश्किल हो सकती हैं अगर वे एक जीत हासिल करने में विफल रहते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें