नई दिल्ली: शिखर धवन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में कप्तान बनाया जा सकता है। भारत को वर्ल्ड कप से पहले दो घरेलू श्रृंखला खेलनी है। पहले ऑस्ट्रेलिया से इसके बाद साउथ अफ्रीका से। बीसीसीआई के सूत्रों का कहना है कि अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शिखर धवन को कप्तान बनाया जा सकता है। टी20 वर्ल्ड कप के लिए जाने वाले खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है।
अभी पढ़ें – T20 वर्ल्ड कप के लिए Team India का ऐलान, बुमराह-हर्षल की वापसी, कार्तिक को मिला मौका
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप इसी साल अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा। टीम का ऐलान आज शाम में किया जा सकता है। आज शाम मुंबई में सलेक्टर्स की बैठक होन वाली है। जिसमें टीम का चयन किया जाएगा। यानी की शाम में टीम की घोषणा कर दी जाएगी। हाल ही में एशिया कप-2022 में सुपर-4 स्टेज से बाहर हुई टीम इंडिया का निशाना अब सीधा वर्ल्डकप ही है।
इसके अलावा वीवीएस लक्ष्मण को मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की अनुपस्थिति में एक कोच के रूप में टीम के साथ होने की संभावना है। भारत 28 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन-तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और एकदिवसीय मैच खेलेगा।
अभी पढ़ें – आस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए Indian Team का ऐलान, देखें किसे मिला मौका
पहला T20I 28 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में आयोजित किया जाएगा। दूसरा T20I 2 अक्टूबर, 2022 को गांधी जयंती पर गुवाहाटी में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर खेला जाएगा, इसके बाद 4 अक्टूबर को इंदौर में अंतिम T20I होगा। इसके बाद एकदिवसीय श्रृंखला शुरू होगी, जहां शिखर धवन टीम का नेतृत्व करेंगे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
93 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
226 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
329 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
351 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
388 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
400 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
419 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
419 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
426 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines