हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'देखो पापा ये...,' धोनी की बेटी जीवा की क्यूटनेस ने लूट ली महफिल, देखें वीडियो

विज्ञापन
ms dhoni ziva dhoni

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। वह रांची स्थित फार्म हाउस में रहते हैं। उनकी वाइफ साक्षी धोनी अक्सर सोशल मीडिया के जरिए फैंस से उन्हें रूबरू कराती हैं। उनके ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। अब धोनी का बेटी जीवा के साथ खेलते हुए एक वीडियो सामने आया है।

अभी पढ़ें – PAK vs ENG: मोहम्मद रिजवान ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, बाबर आजम को छोड़ा पीछे

बेहद क्यूट लग रही हैं जीवा धोनी

इस वीडियो में जीवा बेहद क्यूट लग रही हैं। जीवा पापा एमएस धोनी को बैलून दिखाते हुए कहती है- देखो आपके पीछे ये। इसके बाद साक्षी कहती हैं- जीवा पापा वापस जा रहे हैं। इस पर जीवा कहती हैं- ऑल ऑफ यू आर गुड। आप सब बहुत अच्छे हो। इसके बाद साक्षी कहती हैं- अच्छा जीवा आप पापा से नाराज हो। इस पर जीवा कहती है- मैं उनसे कितना नाराज हूं। इसके बाद धोनी और जीवा बैलून से खेलते नजर आते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस ने जीवा पर अपना प्यार लुटाया है। फैंस जीवा की क्यूटनेस के कायल हो गए हैं। क्रिकेटप्रेमियों ने धोनी को ब्लेसिंग्स दी हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – T20 World Cup में फखर जमां की जगह लेने वाला बल्लेबाज बनेगा कप्तान

 

https://twitter.com/TheDhoniEra/status/1575496634032857088?s=20&t=Oc9H27tbDbuJ2uGNvyjJyg

विज्ञापन

 

सात साल की हो चुकी हैं जीवा

धोनी परिवार की प्यारी नन्ही परी- जीवा धोनी का जन्म 6 फरवरी, 2015 को हुआ था। वह 7 साल की हो चुकी हैं। शादी के पांच साल बाद माही को फोर्टिस अस्पताल गुड़गांव से जीवा के रूप में खुशखबरी मिली थी। हालांकि, धोनी जन्म के समय मौजूद नहीं थे क्योंकि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ आईसीसी विश्व कप क्रिकेट 2015 की तैयारी कर रहे थे।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola