David Warner, IND vs AUS: भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलियाई टीम के बीच वर्ल्ड कप 2023 का पांचवां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले खेलने उतरी है पैट कमिंस की अगुआई वाली कंगारू टीम। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले में टॉस हारे। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और बुमराह ने अपने दूसरे ओवर में ही मिचेल मार्श को पवेलियन भेज दिया था। इसके बाद डेविड वॉर्नर क्रीज पर डटे रहे और उन्होंने 41 रनों की पारी खेली। इस दौरान वॉर्नर ने वनडे वर्ल्ड कप में अपने 1000 रन पूरे किए। इतना ही नहीं सचिन तेंदुलकर से भी वह आगे निकल गए।
वॉर्नर ने सबसे तेज वनडे वर्ल्ड कप में एक हजार रन पूरे करने के मामले में सिर्फ सचिन ही नहीं पांच दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। इसमें विवियन रिचर्ड्स, एबी डिविलियर्स, सौरव गांगुली जैसे कई नाम भी शामिल थे। अब वह पारियों के हिसाब से सबसे तेज इस टूर्नामेंट में 1000 रनों का आंकड़ा छूने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे वर्ल्ड कप में वह एडम गिलक्रिस्ट और रिकी पॉन्टिंग के बाद ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने।
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन
- डेविड वॉर्नर- 19 पारी
- सचिन तेंदुलकर, एबी डिविलियर्स- 20 पारी
- विवियन रिचर्ड्स, सौरव गांगुली- 21 पारी
- मार्क वॉ- 22 पारी
- हर्शेल गिब्स- 22 पारी
इस मैच में डेविड वॉर्नर ने 52 गेंदों पर 41 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में 6 चौके जड़े। उन्हें कुलदीप यादव ने अपना शिकार बनाया और वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मैच में कंगारू टीम को झटका दिया। अगर इस मैच की बात करें तो पहले खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम मुश्किल में नजर आई। भारतीय स्पिनर्स ने कंगारू बल्लेबाजों को खासा परेशान किया। रवींद्र जडेजा ने बैक टू बैक तीन विकेट लिए और कुलदीप यादव व अश्विन ने कंगारू टीम को रन नहीं बनाने दिए।
यह भी पढ़ें:-
IND vs AUS: क्या आपको याद है ‘Jarvo’, वर्ल्ड कप के मैच में भी पहुंच गया सुपरफैन, Photos हुए वायरल
World Cup 2023: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच क्यों है खास? तीन प्वाइंट्स में जानें पूरा रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines