IND vs SA ODI: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 9 रनों से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की और 40 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। इस टारगेट के जवाब में भारतीय टीम आठ विकेट खोकर 240 रन ही बना सकी।
अभी पढ़ें – बुमराह-जडेजा के बिना भी World Cup जीतेगी टीम इंडिया… रवि शास्त्री ने 1 लाइन में बता दिया खास प्लान
भारत के लिए संजू सैमसन ने बेहतरीन जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने 63 गेंद पर 9 चौके और 3 छक्के ठोके। संजू की नाबाद 86 रनों की बेहतरीन पारी खेली, हालांकि वह टीम को जीत नहीं दिला सके। अंतिम ओवर में टीम इंडिया को जीत के 30 रन चाहिए थे। संजू ने 21 रन बना भी दिए थे। हालांकि दो गेंद को वो बाउंड्री के बाहर नहीं पहुंचा सके और टीम को हार का सामना करना पड़ा।
युवराज सिंह से हुई संजू की तुलना
संजू सैमसन ने जिस तरह की बल्लेबाजी की उससे साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) काफी प्रभावित हैं। इस पारी को लेकर उन्होंने संजू सैमसन की तुलना युवराज सिंह से कर दी। डेल स्टेल ने कहा कि सैमसन के अंदर इतनी क्षमता है कि वो युवराज जैसे ही 6 गेंद पर 6 छक्के लगा सकते हैं।
‘आखिरी ओवर में 36 रन बनाकर मैच जिता सकते हैं संजू सैमसन’
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज रहे डेल स्टेन ने कहा कि ‘तबरेज शम्सी आखिरी ओवर में गेंदबाजी के लिए आए। सैमसन को पता था कि शम्सी का दिन अच्छा नहीं रहा है। जब रबाड़ा ने नो बॉल डाली तो मैं नर्वस था, क्योंकि सैमसन के पास युवराज जैसी ही क्षमता है। जब टीम को 30 से ज्यादा रनों की जरूरत हो तो वो भी 6 छक्के लगा सकते हैं।’
अभी पढ़ें – Women Asia Cup 2022: पाकिस्तान की ये 1 खिलाड़ी टीम इंडिया पर पड़ी भारी, 13 रनों से मिली करारी हार
संजू सैमसन कुछ भी कर सकते हैं- डेल स्टेन
डेल स्टेन ने कहा कि संजू सैमसन के साथ आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि वो क्या कर देंगे। खासकर जिस तरह के फॉर्म में वो हैं उनके पास वो विश्वास है कि वो कुछ भी कर सकते हैं। मैंने उनको आईपीएल में देखा है और आखिर के दो ओवरों में उनके पास जबरदस्त हिट लगाने की क्षमता है।’
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
14 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
108 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
242 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
345 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
367 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
403 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
416 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
434 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
435 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
442 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines