नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने खाता खोल लिया है। वेटलिफ्टर संकेत महादेव ने शनिवार को मेंस 55 KG वेट कैटेगरी में देश को सिल्वर मेडल दिलाया है। उन्होंने 55 किलोग्राम भारवर्ग में 248 किलोग्राम भार उठाकर रजत जीता।
संकेत ने स्नैच के पहले ही प्रयास में 107 किग्रा का वजन उठा उठाया। उन्होंनें दूसरे प्रयास में 111 किग्रा और तीसरे प्रयास में 113 किग्रा का वजन उठाया। इस राउंड में वे पहले स्थान पर थे।
https://twitter.com/Media_SAI/status/1553323906563710976?cxt=HHwWgIDR_Z73wY4rAAAA
जमकर हुई टक्कर
क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में संकेत ने 135 KG का वजन उठाया है। लेकिन, उनका दूसरा और तीसरा प्रयास विफल रहा। वे 248 KG के साथ दूसरे स्थान पर रहे। मलेशियाई वेटलिफ्टर ने कुल 249 KG वेट उठाया और सिर्फ 1 KG के अंतर से संकेत से आगे निकल गए।
https://twitter.com/ANI/status/1553323622323798017
और पढ़िए – CWG 2022: श्रीहरि ने तैराकी में किया कमाल, 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे
पहले प्रयास में उठाया 135 किलोग्राम वजन
संकेत ने क्लीन एंड जर्क में अपने पहले प्रयास में ही 135 किलोग्राम वजन उठाया है। इसके साथ ही वो सबसे आगे निकल गए थे। लेकिन अपने अगले प्रयास में चोटिल हो गए। महाराष्ट्र के संकेत भारत के स्टार वेटलिफ्टर में हैं। 55 किलोग्राम कैटेगरी में वे कई इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व की है। पिछले साल ताशकंद में हुई चैम्पियनशिप 55 किग्रा स्नैच इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था।
पिता चलाते हैं पान की दुकान
संकेत महाराष्ट्र के सांगली में पिता की पान की दुकान और खाने की दुकान में मदद करते हैं। अपने पिता को अब संकेत आराम करते हुए देखना चाहते हैं। संकेत ने इस साल फरवरी में सिंगापुर वेटलिफ्टिंग इंटरनेशनल में 256 किग्रा (स्नैच में 113 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 143 किग्रा) उठाकर कॉमनवेल्थ और राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
83 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
217 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
319 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
342 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
378 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
390 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
409 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
409 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
416 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
427 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines