नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स के पांचवें दिन भारत ने एक के बाद एक कई पदक जीते। भारत की महिला टीम के लॉन बॉल में गोल्ड जीतने के बाद टेबल टेनिस में भी भारतीय टीम ने गोल्ड पर कब्जा जमाया। इसके बाद भारत के वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने भारत को चांदी दिलाई।
और पढ़िए – जानिए कौन हैं वे महिलाएं, जिन्होंने Lawn Ball में गोल्ड जीतकर रच दिया इतिहास
विकास ठाकुर ने पुरुषों की 96 किग्रा स्पर्धा में कुल 346 किग्रा – 155 किग्रा स्नैच और 191 किग्रा क्लीन एंड जर्क के साथ रजत पदक जीता। भारतीय हैवीवेट भारोत्तोलक विकास ठाकुर ने तीन संस्करणों में अपने तीसरे सीडब्ल्यूजी पदक पर कब्जा जमाया। यह ठाकुर का दूसरा रजत पदक था। वह 2014 ग्लासगो संस्करण में भी दूसरे स्थान पर रहे था। गोल्ड कोस्ट में उन्होंने कांस्य पदक जीता था।
इस तरह जीता सिल्वर
विकास ठाकुर अपने तीसरे और अंतिम क्लीन एंड जर्क प्रयास में 198 किग्रा भार उठाने में विफल रहे। उनका अंतिम रिकॉर्ड कुल 346kg रहा।
अपने दूसरे क्लीन एंड जर्क प्रयास में विकास ने सफलतापूर्वक 191 किग्रा भार उठाया। इसके बाद उनका पदक तय हो गया। इस प्रयास के बाद उनका कुल वजन 346kg हो गया।
विकास ठाकुर ने अपने तीसरे स्नैच प्रयास में सफलतापूर्वक 155 किग्रा भार उठाया।
अपने दूसरे स्नैच प्रयास में उन्होंने सफलतापूर्वक 153 किग्रा भार उठाया।
जबकि पहले स्नैच प्रयास में 149 किग्रा की सफल लिफ्ट के साथ विकास ठाकुर ने अपने अभियान की शुरुआत की।
और पढ़िए – Asia Cup 2022 का शेड्यूल जारी, सुपर संडे को होगा भारत-पाकिस्तान का महा मुकाबला
12 मेडल के साथ छठे स्थान पर भारत
विकास ठाकुर के सिल्वर जीतने के बाद CWG 2022 में भारत 12 मेडल के साथ छठे स्थान पर है। भारत को अब तक पांच गोल्ड, चार सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल मिले हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 hrs agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
94 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
228 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
330 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
353 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
389 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
401 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
420 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
420 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
427 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines