CWG 2022: तेजस्विन शंकर का ऐतिहासिक जंप, भारतीय दल में नहीं किए गए शामिल, अब हाई जंप में देश को दिलाया पहला पदक
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: तेजस्विन शंकर ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 मे वो कर दिखाया है जो अभी तक ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में भारत का कोई भी एथलीट नहीं कर पाया था। हाई जंपर तेजस्विन शंकर (Tejaswin Shankar) ने देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। तेजस्विन ने हाई जंप में भारत के लिए पहला पदक जीता है। तेजस्विन किसी भी राष्ट्रमंडल खेलों में हाई जंप में भारत के लिए पदक जीतने वाले पहले एथलीट बन गए।
और पढ़िए – आज ‘करो या मरो’ का मुकाबला, जीतते ही सेमीफाइन में पहुंचेगी भारतीय टीम, इस प्लेयर को मिलेगा मौका!
हाई जंप में पहला मेडल
तेजस्विन शंकर ने 2.22 मीटर की सबसे ऊंची कूद के साथ देश के लिए मेडल जीता। उन्होंने 2.10 मीटर बाधा को आसानी से पार करके शुरुआत की, लेकिन चार अन्य एथलीट 2.15 मीटर का आंकड़ा पार करने में सफल रहे। शंकर ने अपने पहले ही प्रयास में 2.15 मीटर ऊंची छलांग लगा दी। इसके बाद उन्होंने 2.19 मीटर का छलांग लगाई। इसके बाद उन्होंने 2.22 मीटर का प्रयास किया और छलांग लगाते हुए मेडल की दावेदार पेश कर दी।
एक समय थे गोल्ड के दावेदार
तेजस्विन एक समय गोल्ड मेडल के दावेदार दिख रहे थे। हालांकि वे ऐसा नहीं कर पाए। बहामास के डोनाल्ड थॉमस भी 2.25 मीटर के प्रयास में सफल नहीं रहे और तेजस्विन ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया। फाइनल के दौरान शंकर ने अपने पहले प्रयासों में 2.10 मीटर, 2.15 मीटर, 2.19 मीटर और 2.22 मीटर की जंप लगाई।
और पढ़िए – सूर्या के यह 2 शानदार शॉट आपका दिल जीत लेंगे, बार-बार देखने को मजबूर हो रहे लोग, आपने देखा क्या?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के भारतीय दल में शामिल नहीं थे
तेजस्विन शंकर कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के भारतीय दल में शामिल नहीं थे। तेजस्विन शंकर तीन दिन पहले ही बर्मिंघम पहुंचे थे। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने शुरुआत में यूएसए में प्रैक्टिस कर रहे तेजस्विन शंकर को भारतीय टीम से बाहर कर दिया था, क्योंकि उन्होंने भारत की राष्ट्रीय अंतरराज्यीय मीट में भाग नहीं लिया था। जिसके खिलाफ वह दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गए थे। कोर्ट के निर्देश के बाद उन्हें खेलों में शामिल होने की अनुमति मिली थी। वह गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: