CWG 2022: वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत सिंह का कमाल, ब्राॅन्ज पर जमाया कब्जा
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स के छठे दिन एक बार फिर वेटलिफ्टिंग में भारत ने पदक जीत लिया। पुरुषों की 109 किग्रा स्पर्धा में भारत के लवप्रीत सिंह ने कुल 355 किग्रा वजन उठाकर ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया। लवप्रीत ने अपने पहले ‘क्लीन एंड जर्क’ प्रयास में सफलतापूर्वक 185 किग्रा भार उठाया। इसी के साथ उन्होंने क्लीन एंड जर्क में 192 किग्रा के साथ नेशनल रिकॉर्ड भी बना दिया।
और पढ़िए – आज ‘करो या मरो’ का मुकाबला, जीतते ही सेमीफाइन में पहुंचेगी भारतीय टीम, इस प्लेयर को मिलेगा मौका!
पेरिक्लेस ने उठाया कुल 361 किग्रा वजन
अपने दूसरे ‘क्लीन एंड जर्क’ प्रयास में उन्होंने सफलतापूर्वक 189 किग्रा भार उठाया। वह 352 किग्रा. की कुल लिफ्ट के साथ शीर्ष पर थे, तीसरे और अंतिम ‘क्लीन एंड जर्क’ प्रयास में सफलतापूर्वक 192 किग्रा भार उठाकर वह 355 किग्रा की कुल लिफ्ट के साथ शीर्ष पर पहुंच गए थे, लेकिन कैमरून के जूनियर पेरिक्लेस कुल 361 किलोग्राम वजन उठाकर टॉप पर पहुंच गए।
LOVEPREET WINS BR🥉NZE !!
The weightlifting contingent is giving us major MEDAL moments at #CommonwealthGames2022🤩
Lovepreet Singh bags Bronze🥉 in the Men's 109 Kg category with a Total lift of 355 Kg
Snatch- 163Kg NR
Clean & Jerk- 192Kg NR
Total – 355kg (NR) pic.twitter.com/HpIlYSQxBZ— SAI Media (@Media_SAI) August 3, 2022
वहीं समोआ के जैक हितिला ने 358 किग्रा वजन उठाया और दूसरे स्थान पर चले गए। इस तरह लवप्रीत कुल प्रयासों के बाद तीसरे नंबर पर खिसक गए और ब्रॉन्ज पर कब्जा जमा लिया। लवप्रीत सिंह ने ‘स्नैच’ में अपने पहले प्रयास में सफलतापूर्वक 161 किग्रा भार उठाया, जबकि दूसरे प्रयास में उन्होंने सफलतापूर्वक 163 किग्रा भार उठाया था।

अब तक कुल 14 मेडल
भारत के पास अब तक कुल 14 मेडल हो चुके हैं। इनमें 5 गोल्ड, 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: