CWG 2022 Cricket Final: आज कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के क्रिकेट इवेंट का फाइनल मुकाबला होना है। इस मैच में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगी। शुरू से मजबूत मानी जा रही टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर कॉमनवेल्थ गेम्स के विमेंस टी-20 क्रिकेट के फाइनल में जगह बना ली है। अब आज रात 9:30 बजे फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया भिड़ना है।
रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट के टी-20 फॉर्मेट में इंडियन विमेंस टीम का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 23 T-20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें टीम इंडिया को सिर्फ 6 मैचों में जीत मिली है। 16 दफा ऑस्ट्रेलियाई ने जीत दर्ज की। जबकि 1 मैच में कोई परिणाम नहीं निकला।
शानदार फॉर्म में टीम इंडिया
आंकड़े भले ही टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से कमजोर बता रहे हैं, लेकिन जिस कॉमनवेल्थ गेम्स में जिस शानदार फॉर्म से भारतीय टीम गुजर रही है, उससे देखकर कहा जा सकता है कि भारत में एक तगड़ा मकुाबला देखने को मिलेगा और भारत फाइनल में जीत का दावेदार है।
वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला लेना चाहेगा भारत
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 85 रन से हराकर रिकॉर्ड 5वीं बार आईसीसी महिला T-20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया था। ये मैच 8 मार्च 2020 को खेला गया था। उस मैच में भारत का पहली बार चैंपियन बनने का सपना ऑस्ट्रेलिया की वजह से चकनाचूर हुआ था, मैच में 185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 5 गेंद बाकी रहते 99 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में आज होने वाले फाइनल मुकाबले में भारत इस हार का बदला भी लेना चाहेगी।
ये प्लेयर दिलाएगी भारत को गोल्ड मेडल
भारतीय टीम की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं। वह टीम को ताबड़तोड़ अंदाज में तेज शुरुआत दे रही हैं। सेमीफाइन मुकाबले में स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी कर महज 23 गेंदों में अर्धशतक ठोक डाला। उन्होंने 32 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्के ठोक 190 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 61 रन जड़े। भारतीय क्रिकेट फैंस एक बार फिर उनसे इसी तरह की पारी की उम्मीद कर रहे हैं। अगर आज स्मृति मंधाना का बल्ला चलता है भारत कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीत सकता है।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमाइमा रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, स्नेह राणा, मेघना सिंह, रेणुका सिंह
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
82 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
215 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
318 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
389 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
408 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
408 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
415 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines