नई दिल्ली: भारतीय मुक्केबाज जैस्मिन लैंबोरिया ने शनिवार को राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला पदक हासिल किया। जैस्मीन ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया। बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (CWG 2022) में वह महिलाओं के लाइटवेट (60 किग्रा) सेमीफाइनल में इंग्लैंड की जेम्मा पेज रिचर्डसन से हार गईं। 20 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण किया था। अच्छे प्रयास के बावजूद विभाजित निर्णय के फैसले से भारतीय बॉक्सर को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।
जैस्मीन ने 2018 की कांस्य पदक विजेता को हराया
सेमीफाइनल में क्वालिफाई करने के लिए जैस्मीन ने अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की ट्रॉय गार्टन को हराया। अपने CWG डेब्यू के दौरान जैस्मीन ने 2018 विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता सिमरनजीत कौर को हराया, इसके बाद 2022 के विश्व कांस्य पदक विजेता परवीन हुड्डा पर अंतिम मुकाबला जीतकर अपनी बर्मिंघम बर्थ को सुरक्षित किया। विश्व चैंपियनशिप में जैस्मीन ने कौर को ट्रायल में हराया था।
विश्वविद्यालय खेलों में दो स्वर्ण पदक
युवा मुक्केबाज ने अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेलों में दो स्वर्ण पदक और खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भी एक स्वर्ण पदक जीता है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने डबलिन में यूथ एस्कर ऑल फीमेल बॉक्स कप 2019 भी जीता, इसके बाद मंगोलिया में एशियाई युवा कांस्य पदक जीता। वहीं निकहत जरीन और अमित पंघाल अपने-अपने वर्ग के फाइनल में पहुंच गए। निकहत ने महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में इंग्लैंड की स्टबले अल्फिया सवाना को 5-0 से हराया। पंघाल ने ज़ाम्बिया के पैट्रिक चिन्यम्बा को 5-0 से सर्वसम्मत निर्णय से हराया।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
99 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
232 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
335 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
357 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
394 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
406 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
425 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
425 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
432 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines