CWG 2022: करोड़ों उम्मीदों पर 'खरे उतरे' पहलवान, बजरंग-दीपक-साक्षी ने दिलाया गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज भी आए

cwg wrestling
विज्ञापन

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के आठवें दिन भारतीय पहलवानों ने अपना दम दिखाया। महज घंटेभर के अंदर मेडल्स की बारिश हो गई। बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया और साक्षी मलिक ने भारत को गोल्ड दिलाया, तो वहीं अंशु मलिक ने सिल्वर मेडल हासिल किया। जबकि दिव्या काकरान ब्रॉन्ज हासिल करने में कामयाब रहीं।

शुरू से ही हावी रहे बजरंग

विज्ञापन

बजरंग पूनिया कनाडा के लछलन मैकनील के खिलाफ पुरुषों के फ़्रीस्टाइल 65 किग्रा स्वर्ण पदक मैच में पहली अवधि के बाद 4-0 की बढ़त में रहे। वे प्रतिद्वंद्वी पर शुरू से ही हावी रहे और उन्होंने पॉइंट बनाने का कोई मौका नहीं दिया। लाचलन मैकनील को उन्होंने 9-2 से शिकस्त दी। राष्ट्रमंडल खेलों के इस संस्करण में भारत के लिए यह सातवां स्वर्ण और कुश्ती में पहला गोल्ड मेडल है।

साक्षी मलिक ने 62 किलो भारवर्ग के फाइनल में कनाडा की एना गोडिनेज गोंजालेज को शिकस्त दी, तो वहीं दीपक पूनिया ने तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया। मेन्स फ्रीस्टाइल कुश्ती के 86 किलो भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में दीपक ने पाकिस्तानी रेसलर मोहम्मद इनाम को 3-0 से शिकस्त दी।

विज्ञापन

अंशु मलिक को 57 किग्रा फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने नाइजीरिया की फोलासाडे अदेकुओरोये से हारकर रजत पदक पर कब्जा जमाया, लेकिन दूसरी ओर बजरंग पूनिया ने शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड पर कब्जा जमा लिया।

CWG में लगातार तीसरा मेडल 

विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स में बजरंग पूनिया का ये लगातार तीसरा मेडल है। उन्होंने इससे पहले एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता था। बजरंग इससे पहले टोक्यो ओलंपिक्स में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं। वे तीन बार वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल जीत चुके हैं।

विज्ञापन

इससे पहले बजरंग ने राउंड ऑफ 16 में महज एक मिनट के अंदर जीत दर्ज की थी। उन्होंने मिनटभर में विपक्षी पहलवान को चित कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ