हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

CSK vs GT, Qualifier 1: धोनी का अनुभनव या हार्दिक का जोश, कौन होगा किसपर भारी? मिलेगा पहला फाइनलिस्ट

विज्ञापन

CSK vs GT, Qualifier 1: आईपीएल 2023 में आज पहला क्वालिफायर खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। एक तरफ धोनी का अनुभव होगा तो दूसरी तरफ हार्दिक का युवा जोश। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम  में शाम 7:30 बजे से मैच शुरू होगा।

क्वालिफायर एक को जीतने वाली टीम सीधे आईपीएल के फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं हारने वाली टीम पास एक मौका और बचेगा। उसे एलिमिनेटर में जीतने वाली टीम के खिलाफ क्वालिफायर-2 खेलना होगा।

फाइनल के लिए लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

लीग मैच में दोनों टीम ने अच्छा खेल दिखाया है। अब फाइनल की इस लड़ाई में कौन मारेगा बाजी, ये तो मैदान पर इन दो टीमों के प्रदर्शन से ही पता चलेगा। वैसे एडवांटेज चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होगा। इसकी एक वजह तो ये है कि IPL में ये उसका होम ग्राउंड है। और दूसरी वजह गुजरात टाइटंस से जुड़ी है, जो IPL में डेब्यू करने के बाद पहली बार चेन्नई के मैदान पर खेलने उतरेगी।

चेन्नई को इस सीजन अब तक खेले गए 14 मैचों में से आठ में जीत और पांच में हार मिली। वहीं एक मैच बारिश के कारण रद्द रहा। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई 17 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रही। दूसरी ओर गुजरात को इस सीजन में अब तक खेले गए 14 मैचों में से 10 में जीत और केवल चार में हार मिली और 20 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर फिनिश किया।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स :

एमएस धोनी (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीश पथिराना और महीश तीक्षणा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स : अंबाती रायडु, मिचेल सैंटनर, राजवर्धन हंगरगेकर, शेख रशीद और आकाश सिंह​​।

गुजरात टाइटंस :

हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन/शिवम मावी, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, मोहित शर्मा, राशिद खान, नूर अहमद, यश दयाल और मोहम्मद शमी।
इम्पैक्ट प्लेयर्स : विजय शंकर, दासुन शनाका, साई किशोर, अल्जारी जोसेफ और अभिनव मनोहर।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें